SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
August 19, 2026 4:10 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"

6 मार्च से शुक्र और शनि होंगे मेहरबान, इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत!

Share This News

नई दिल्ली: शुक्र 6 मार्च को कुंभ राशि में गोचर करके शनि के साथ युति संबंध बनाएंगे। ज्‍योतिष में शुक्र और शनि को एक-दूसरे का मित्र ग्रह माना जाता है। इसलिए ऐसा बताया जा रहा है शुक्र और शनि की युति से तुला और कुंभ सहित 5 राशियों के लोगों को जबर्दस्‍त लाभ होगा। इन्‍हें कारोबार में भी सफलता मिलेगी और करियर में भी ऊंची छलांग लगाएंगे। ये दोनों मित्र ग्रह अब अपना पूरा जलवा दिखाने वाले हैं। शनि देव जब भी देते हैं, छप्पर फाड़ कर देते हैं और जब उनके साथ शुक्र भी आ जाते हैं तो धन-दौलत की बरसात होती है। शुक्र ग्रह वैसे भी ऐश्वर्य,  प्रेम, रोमांस, लग्जरी लाइफ और धन-दौलत के प्रतीक हैं।

आइए जानें, भाग्यशाली पांच राशियों में आपकी राशि भी शामिल हो।
1.  वृषभ राशि , जो शुक्र की राशि है और शनि की मित्र राशि है। शुक्र-शनि की युति से वृष राशि के लोगों को करियर और कारोबार में शानदार तरक्‍की मिलेगी। आपके जीवन में शुभ प्रभाव में वृद्धि होगी। आपको नई नौकरी इस वक्‍त मिल सकती है और आपकी प्रोफेशनल लाइफ में मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और कारोबारियों का मुनाफा भी अच्‍छा होगा। आपको कहीं से रुका धन मिलने से रुकी योजनाएं, फिर से आरंभ हो सकती हैं।
2.  कर्क राशि, और देवगुरु बृहस्पति की यह उच्च राशि है। शुक्र और शनि की यह युति कर्क राशि के लोगों की लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के लिए शानदार मानी जा रही है। आपको इसके प्रभाव से सच्‍चा प्‍यार मिल सकता है और आपके करियर में किसी सीनियर की वजह से बड़ा बदलाव हो सकता है। यह बदलाव आपके जीवन में शुभ प्रभाव में वृद्धि करने वाला माना जा रहा है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में और बेहतर होगी। जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं, उनके लिए शुभ अवसर आएंगे।
3.  तुला राशि,  जो शुक्र की अपनी राशि है और शनि की यह उच्च राशि है इसलिए तुला राशि वाले सबसे ज्यादा फायदे में रहने वाले हैं। इन दोनों ग्रहों की जुगलबंदी से तुला राशि के लोगों को करियर में कई शानदार मौके मिलने वाले हैं। आपके लिए शुक्र-शनि की यह युति धन में वृद्धि करने वाली मानी जा रही है। आपको प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के चांस मिल रही है। कोई नई प्रॉपर्टी या फिर नया वाहन भी आप खरीद सकते हैं। आपको पिता और पैतृक संपत्ति के मामले में भी लाभ होने वाला है।

4. मकर राशि, जो शनि की राशि है। शुक्र की यह मित्र राशि है। शनि और शुक्र की युति मकर राशि वालों को जबरदस्त सफलता देने वाली है और आपको करियर में बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आप काफी समय से जिस तर‍ह की नौकरी पाने की तलाश में थे, वह तलाश अब आपकी पूरी हो सकती है। आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इस बीच आप पैसों की अच्‍छी बचत कर सकते हैं। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और बेहतर होंगे।

5.  कुंभ राशि, जो शनि देव की राशि है और कुंभ राशि में ही शनि और शुक्र का संगम होने जा रहा है। दोनों ग्रहों की युति से कुंभ राशि के लोग मालामाल होने वाले हैं। करियर में शुभ प्रभाव बढ़ेगा और आपको मनचाहे स्‍थान पर पोस्टिंग मिल सकती है। बॉस के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपको इसका लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका सामंजस्‍य बढ़ेगा और आप उनके साथ मिलकर कुछ अच्‍छे फैसले ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपके घर में सुविधाएं बढ़ेंगी और मानसिक सुकून के साथ सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। लेकिन इस दौरान सावधान भी रहना होगा क्योंकि शनिदेव आपके कर्म के अनुसार ही फल देंगे इसलिए मन,कर्म,वचन में शुद्धता बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.