SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 25, 2026 7:31 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

तेजस्वी ने किया ऐलान, जीविका दीदियों को मिलेगा ₹30 हजार का वेतन और सभी संविदा कर्मी किए जाएंगे स्थाई।

Share This News

4aff8ed0 Bdd5 11ee 896d 39d9bd3cadbb.jpg

Patna,R.Kumar: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव के बीच कई बड़े चुनावी ऐलान किए हैं। अपने प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को हम लोग 30 हजार मासिक वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देंने का काम करेंगे। इसके अलावा, जीविका दीदियों को दिए गए ऋण माफ किए जाएंगे। उन्हें ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा, और 2 साल तक के लोन पर कोई ब्याज नहीं लगेगा।

संविदा कर्मी होंगे स्थाई

इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि हमारी सरकार बनने के बाद सभी संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाएगा। आपको बता दें कि  इस पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि हमारी सरकार बनने के बाद 20 महीने के अंदर हर परिवार में सरकारी नौकरी होगी। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को 10 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर देने का काम किया गया, जिसे यह सरकार वापस लौटाएगी। यादव ने कहा कि उन्होंने हर घर नौकरी का ऐलान किया था और आज इसके बारे में एक ऐतिहासिक घोषणा करने जा रहे हैं।

महिलाओं के लिए ‘BETI’ और ‘MAA’ योजना

तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए और भी ऐलान किया है। उन्होंने ‘BETI’ योजना लाने की बात कही। इसके अलावा, उन्होंने ‘MAA’ योजना लाने की भी घोषणा की है, जिसका अर्थ है- M से मकान, A से अन्न, और A से आमदनी. यह जीविका दीदियों के बाद उनकी दूसरी सबसे बड़ी घोषणा है, जो महिलाओं को ध्यान में रखकर की गई है।

फेल है डबल इंजन की सरकार

तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार से पूरा बिहार गुस्से में है, डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। इस सरकार ने हमारी योजनाओं की नकल की। तेजस्वी यादव ने कहा कि नामांकन का दौर खत्म हो चुका है और अब चुनाव प्रचार का समय आ गया है। बिहार की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और लोग डबल इंजन की सरकार से त्रस्त हैं। बेरोजगारी और महंगाई से परेशान जनता के लिए उन्होंने कई घोषणाएं की थीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने उनकी योजनाओं की नकल की। विधानसभा चुनाव के बीच में तेजस्वी यादव के इस घोषणा के बाद खासकर युवाओं और महिलाओं में चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि क्या बिहार के मतदाता पिछले दिनों एनडीए सरकार की ओर से की गई धड़ाधड़ घोषणा पर भरोसा करती है या तेजस्वी के ऐलान पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.

CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार

Nawada: सीबीएसई 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए.

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.