SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 7, 2026 1:00 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।

NEET परीक्षा की काउंसलिंग पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से मांगा जवाब।

Share This News

Neet 1

New Delhi, G.Krishna: सुप्रीम कोर्ट ने नीट (NEET) के सफल अभ्यर्थियों को एमबीबीएस (MBBS) और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है। साथ ही माननीय कोर्ट ने पेपर लीक होने और अन्य गड़बड़ियों के आधार पर नीट-यूजी 2024 की परीक्षा फिर से कराने के अनुरोध वाली याचिका पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) से जवाब तलब किया है। अब अन्य याचिकाओं के साथ 8 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई होगी।

परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई

NEET UG 2024 परीक्षा के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस मामले की सुनवाई जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने की। याचिका में पूरे मामले की जांच SIT से कराने की मांग की गई है। साथ ही 5 मई को हुई NEET परीक्षा रद्द करने की मांग है, याचिका में दुबारा NEET परीक्षा कराने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा चूंकि परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई है, इसलिए हमें NTA से जवाब चाहिए।

देशभर में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

नीट यूजी परीक्षा के खिलाफ देशभर के कई छात्र संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इन परीक्षाओं में अनियमितता की बात कहते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों ने भी मामले की निष्पक्ष और तुरंत जांच की मांग की है। नीट परीक्षा को लेकर कुछ ऐसा रूख कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई का भी है।लेफ्ट समर्थित छात्रों ने शिक्षा मंत्रालय के समक्ष प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। इन छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग और परीक्षा की निष्पक्ष जांच करने की मांग केंद्र सरकार से की है।

परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी!

आपको बतादें कि एनटीए द्वारा नीट यूजी- 2024 परीक्षा के परिणाम जारी किए गए थे। छात्रों का आरोप है कि जारी परिणामों में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी तथा अनियमितता सामने आई है। पहली बार ऐसा हुआ है, जब जारी किए गए परिणामों में 67 छात्र टॉपर हैं। हैरान करने वाली बात तो ये है कि प्रथम स्थान के 7 छात्र हरियाणा के एक ही सेंटर से आते हैं, छात्रों ने पेपर लीक की भी संभावना जताई है। अब अगली सुनवाई 8 जुलाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.