SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
February 27, 2026 12:32 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।

Breaking: पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के बेटे और IAS बहू BJP में शामिल, लड़ सकती हैं चुनाव।

Share This News

Adb03ee5aab273b9ab070804fab4ed1d1712821716907124 Original

Chandigarh: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में दल-बदल का दौर लगातार जारी है। इस बीच  पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका और बहू आईएएस (IAS) अधिकारी परमपाल कौर मलूका भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। परमपाल भटिंडा से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

उन्होंने हाल ही में IAS पद से इस्तीफा दे दिया था। परमपाल कौर सिद्धू शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं। परमपाल के साथ गुरमीत सिंह मलूका भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। गुरमीत सिंह मलूका भटिंडा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

भटिंडा सीट पर हो सकता है मुकाबला

भटिंडा लोकसभा सीट पर उनका मुकाबला अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से हो सकता है। हरसिमरत कौर 2009 में पहली बार इस सीट से सांसद चुनी गई थीं। इसके बाद उन्होंने 2014 और 2019 के चुनाव में जीत दर्ज की। माना जा रहा है कि इस बार भी अकाली दल हरसिमरत कौर को उम्मीदवार बनाएगी। आम आदमी पार्टी ने इस सीट से गुरमीत सिंह खुदियान को उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

कौन हैं परमपाल कौर सिद्धू?

परमपाल कौर सिद्धू पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थीं। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को भेज दिया था। सिद्धू अक्टूबर में रिटायर होने वाली थीं। वह पंजाब सिविल सेवा अधिकारी थीं और जनवरी 2016 में आईएएस में प्रमोट हुईं।

सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा मंत्री रह चुके मलूका चुनाव के लिए शिअद (SAD) का टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला है। आपको बातदें कि पंजाब में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं और यहां कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बीजेपी और अकाली दल के बीच मुकाबला होता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय

Bhagalpur:  “जब खेतों में इरादों की फसल उगाई जाएगी, तभी किसानों की.

मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत:

Muzaffarpur|Spot TV Desk: मुजफ्फरपुर जिले के पारु प्रखंड अंतर्गत कोइरिया निजामत पंचायत.

SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार

Spot TV News | Patna/New Delhi: सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2024 में.