SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 27, 2026 10:34 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

श्रुति हासन ने एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘ग्लोब ट्रॉटर’ में दी आवाज, एम.एम. कीरवानी के नए गीत ने मचाया धमाल!

Share This News

M M Keeravani Shruti Haasan 101225855 16x9 0

Entertainment Desk | Spot TV News: मशहूर अभिनेत्री और गायिका श्रुति हासन ने S.S. Rajamouli  की बहुचर्चित आगामी फिल्म ‘Globe Trotter’ के पहले गीत में अपनी सुमधुर आवाज़ दी है। इस गाने के संगीतकार हैं ऑस्कर विजेता M.M.Keerwani जिन्होंने ‘आरआरआर’ के मशहूर गीत ‘नाटू नाटू’ से दुनियाभर में नाम कमाया था।

गाना नहीं धमाल है

आपको बता दें कि गाना रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर बवाल मचा हुआ है। मात्र 24 घंटे में ही इसने 3.5 करोड़ से अधिक व्यूज़ हासिल कर लिए और ट्रेंडिंग चार्ट में टॉप-5 में जगह बना ली। सूत्रों के मुताबिक, ‘Globe Trotter’ एक इंटरनेशनल-लेवल की एडवेंचर-ड्रामा फिल्म है, जिसमें संगीत और कहानी दोनों भारतीय संस्कृति और आधुनिकता का संगम पेश करेंगे। राजामौली की फिल्मों की तरह इस बार भी भव्य सेट, दमदार कहानी और संगीत की अनूठी प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली है। सच कहें तो अब लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर करते हुए कहा:-

“राजामौली सर और कीरवानी सर के साथ काम करना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है।”

गाने के बोल, संगीत और श्रुति की आवाज़ ने दर्शकों के दिल जीत लिए हैं। सोशल मीडिया पर #ShrutiHaasan, #GlobeTrotter और #MMKeeravani ट्रेंड कर रहे हैं। श्रुति हासन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.