SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
August 18, 2026 8:47 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"

शनिदेव आप पर सदा रहेंगे मेहरबान, बस कर लें ये काम

Share This News
शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। शनि देव अगर खुश हो जाएं तो व्यक्ति के जीवन से सारी परेशानियां और कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं शनि देव को खुश करने के उपाय।

दिल्ली: शनि देव न्याय के देवता हैं। व्यक्ति के कर्मों के अनुसार शनि देव लोगों को उचित फल और दण्ड देते हैं। यदि शनि देव की दृष्टि किसी व्यक्ति पर बिगड़ जाए तो उसे लेने के देने पड़ जाते हैं। उसकी जिन्दगी परेशानियों से भर जाती है,उसे अन्न,धन और जन व मान सम्मान के हानि का भी सामना करना पड़ता है।

वहीं किसी व्यक्ति पर शनि देवता की शुभ दृष्टि पड़ जाए तो व्यक्ति का कल्याण हो जाता है। उसकी जिन्दगी खुशियों से भर जाती है। घर में आय के रास्ते बनते हैं और व्यापार या नौकरी में अच्छे योग बनने शुरू हो जाते हैं। शनिवार के दिन प्रातः स्नान कर शनि देव की पूजा-आराधना करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। यदि आपके जीवन में धन, नौकरी व्यापार या निजी समस्याएं चल रही हैं तो ये है कुछ उपाए जिनसे आप शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय क्या हैं।

शनि के उपाय 

दान-पुण्य करें 
गरीबों और ज़रुरतमंदों की मदद करने वालों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। अगर आप भी शनि देव की कृपा चाहते हैं तो आपको भी दान पुण्य करते रहना चाहिए. शनि देव की कृपा के पात्र बनने के लिए ज़रुरतमंदों को काले चने, काले तिल, उड़द दाल और सवच्छ कपड़े सच्चे मन से दान करते रहना चाहिए।

शनि यंत्र की पूजा
यदि आपकी जिन्दगी में धन, नौकरी या व्यापार से जुड़ी समस्याएं चल रही है तो प्रति शनिवार को आपको प्रातः स्नान करने के बाद शनि यंत्र की पूजा करनी चाहिए। इससे आपकी नौकरी और व्यापार से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और घर परिवार में समृद्धि आएगी।

शनि मंत्र का जाप करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी साबित होता है। शनि मंत्र का जाप करने से शनि देव काफी प्रसन्न होते हैं और जीवन में चल रही विपत्ति से छुटकारा दिलाते हैं।

कुत्तों की करें सेवा
कहते हैं कि सभी प्राणियों के प्रति सद्भाव रखना चाहिए. लेकिन शनि देव को खुश करने के लिए विशेष तौर पर कुत्तों के प्रति अधिक स्नेह रखना चाहिए। कुत्तों की सेवा और देखभाल करने वालों से शनि देवता हमेशा प्रसन्न रहते हैं. कुत्तों को खाना देने और उनकी देखभाल करने वालों पर शनि देव कभी रुष्ट नहीं होते और ऐसे लोगों पर अपनी कृपा बनायें रखते हैं।

हनुमान जी की करें अराधना
बजरंग बली और शनि देव का गहरा नाता है. दोनों के बीच मित्रवत रिश्ता है यदि कोई व्यक्ति शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करता है तो उसपर शनि देव की विशेष कृपा बनती है।

शिव जी की करें पूजा
भगवान शंकर, शनिदेव के गुरु माने जाते हैं. इसलिए जो व्यक्ति भगवान शिव की आराधना करता है, शिवलिंग पर तिल डालकर जल चढ़ाता है, शनिदेव सदैव उसका ध्यान रखते हैं।

शनि मंत्र का करें जाप 
मंत्रः-  ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः 
मंत्रः- ॐ शं शनिश्चरायै नमः 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.