SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 5, 2026 1:05 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।

एसडीएम राजेश अग्रवाल का खाद्य विभाग की टीम के साथ औचक छापा, साबूदाना और सिंघाड़े का आटा सीज, मचा हड़कंप

Share This News
  • अपना बाजार सुपर मार्केट से लिये नमूने, छापेमारी से क्षेत्र में मचा हड़कंप….
  • 9 किलो सिंघाड़े का आटा और 20 किलो साबूदाना किया सीज*

Img 20241008 Wa0006घोसी। नगर में नवरात्र पर्व, दशहरा के मद्देनजर एसडीएम राजेश अग्रवाल ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ याहिया मार्केट स्थित अपना बाजार सुपर मार्केट समेत कई दुकानों का औचक छापेमारी किया। नगर क्षेत्र के सुपर मार्केट से साबूदाने एवं सिंगाड़ा का नमूना लेकर जाँच हेतु भेजने की बात कही। साथ ही 9 किलो सिंघाड़े का आटा और 20 किलो साबूदाना सीज किया।

डीएम प्रवीण मिश्र के निर्देश पर हुई छापेमारी

गौरतलब है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नवरात्र के अवसर पर कुट्टू आटा, सिंगाड़ा आटा, मुंगफली, साबूदाना, राम दाना, सूखा मेवा अन्य फलहार सामान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम घोसी राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजित कुमार यादव, सत्यराम यादव व उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, उपनिरीक्षक दिनेश यादव, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार गुप्ता के साथ नगर के सुपर मार्केट स्थित सिनेमा हाल की दुकानों पर छापेमारी किया।

Img 20241008 Wa0014अपना बाजार सुपर मार्केट से लिये नमूने, सिंघाड़े का आटा और साबूदाना सीज

इस दौरान अपना बाजार सुपर मार्केट से सिंघाड़े का आटा एवं खुला साबूदाना का नमूना लिया। जिसे जाँच के लिये भेजा गया। साथ ही 9 किलो सिंघाड़े का आटा और 20 किलो साबूदाना सीज किया।

एसडीएम राजेश अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि पर्व को लेकर उपयोग करने वाले सामग्रियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु छापेमारी की गई है। इस दौरान उन्होंने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी कि जनता के साथ खाने के सामान में कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा साथ ही क्षेत्र की जनता से अपील किया कि खुला सामान लेने से बचें। जिससे आम जन को मिलावट से मुक्त सामग्री उपलब्ध हो। वही इसको लेकर घोसी नगर में किराना सहित खाद्य सामग्री के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार अपनी दुकान बंद करके फरार नज़र आये।

Source – Aftab

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.