SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 27, 2026 10:34 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

घोसी व दोहरीघाट में छठ पर्व की तैयारियों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Share This News

Screenshot 2025 1027 132633

मऊ। आगामी छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। सोमवार को एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह ने घोसी के नरोखर पोखरे पर बने छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ामों की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि छठ पर्व आस्था और श्रद्धा का महापर्व है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी घाटों पर साफ-सफाई, समुचित प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर पालिका और संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय मंत्री सुनील गुप्ता, राजस्व निरीक्षक मतीन खान, लेखपाल गौरव राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसी क्रम में एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने दोहरीघाट स्थित रामघाट का भी दौरा किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियाँ समय से पूर्ण कर ली जाएँ, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल, राजस्व निरीक्षक मतीन खान, लेखपाल गौरव राय समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु छठ पर्व के दौरान प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.