SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 25, 2026 5:48 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर एसडीएम अभिषेक गोस्वामी ने दिये विशेष निर्देश। 

Share This News

Img 20241105 Wa0048 768x345

  • मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बैठक संपन्न
  • महिला लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए करें जागरूक
  • एसडीएम ने अनुपस्थित बीएलओ से मांगा स्पष्टीकरण

मऊ। घोसी तहसील के सभागार में एसडीएम अभिषेक गोस्वामी की अध्यक्षता में मतदाता पुनरीक्षण सूची को लेकर बीएलओ की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एसडीएम ने 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पुरी करने वाले युवा मतदाताओं को जोड़ने के साथ ही महिला लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए महिलाओं को जागरूक करें। साथ ही अनुपस्थित बीएलओ से स्पष्टीकरण लेने की बात कही।

एसडीएम अभिषेक गोस्वामी ने कहा कि आप सभी 9, 10, 23, 24 नवम्बर के साथ 24 दिसम्बर 2024, साथ ही 6 जनवरी 2025 को विशेष अभियान के तहत बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण में बुथों पर जाकर बीएलओ का निरीक्षण करके भौतिक सत्यापन करते हुए 18 से 23 वर्ष के युवा मतदाताओं को नाम जोड़ने के लिए प्रेरित कर प्रारूप 6 भरवाने के साथ ही महिला लिंगानुपात बढ़ाने के लिए महिलाओं के नाम जोड़ने के लिए लोगो को जागरूक करें। लिंगानुपात में महिलाओं का नाम कम है। इसको निर्देशानुसार करें।

तहसीलदार शैलेन्द्र चंद्र सिंह ने कहा कि जो बीएलओ बूथ पर न पहुंचे, देर से पहुंचे उनकी रिपोर्ट करे कि उनके विरुद्ध कार्यवाही हो। यह भी देखें कि जो युवा 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उनका फार्म 6 भरने की स्थिति क्या है। उन्होंने कहा कि आप सभी मतदाता सूची पर विशेष रूप से ध्यान देकर निर्धारित समय पर पूर्ण करने का कार्य करवाएं। नायब तहसीलदार निशांत मिश्र एवं वीआरसी शकील अहमद ने भी सम्बोधित कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के विषय में जानकारी देने के साथ अन्य जानकारी दी। इस अवसर परमात्मा खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, वीआरसी शकील अहमद, पंकज चौहान, अरविन्द पाण्डेय, धर्मेंद्र राय, आशुतोष पाण्डेय, शरद यादव मौजूद रहे।

Source: उमाशंकर उपाध्याय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.

CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार

Nawada: सीबीएसई 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए.

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.