SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
April 11, 2026 2:57 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.

झारखंडी बाबा शिव मंदिर में रावण और मेघनाथ ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

Share This News
  • काशी से आए विद्वान ब्राह्मणों ने कराया रुद्राभिषेक
  • मंत्रोच्चारण से गूंजा गोंठा स्थित झारखंडी बाबा प्रांगण
  • क्षेत्रवासियों ने संकल्प लेकर किए महादेव का रुद्राभिषेक

Img 20240723 181757गोंठा/ पवन उपाध्याय। क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि के लिए 23 जुलाई को झारखंडी बाबा शिव मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। सामूहिक रुद्राभिषेक में मुख्य यजमान रावण और उनके पुत्र मेघनाथ स्वयं रहे। काशी से आए विद्वान ब्राह्मण सोनू उपाध्याय, शंभू दत्त पाण्डेय, आनंद, पाण्डेय, वैद्यनाथ पाण्डेय और क्षितिज पाण्डेय ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से रुद्राभिषेक कराया। नमः पार्वती पतये हर हर महादेव के नारे से वातावरण गुंजायमान हो गया। रावण और मेघनाथ द्वारा जब झारखंडी शिव मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग का पूजन शुरू हुआ तो आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर वर्ग के लोगों में उत्साह का माहौल था।Img 20240723 Wa0013

गोठा प्रधान राम जन्म गुप्ता के आह्वान पर ग्राम महिला समूह, शिव चर्चा मंडली, रामलीला समिति और झारखंडी शिव मंदिर समिति के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

रामलीला समिति के मंत्री विनय गुप्त ने बताया कि सावन मास चल रहा है। क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि के लिए सामूहिक रुद्राभिषेक कराया गया। उन्होंने बताया कि रावण के किरदार में प्रवीण राय “घम्मू दादा” और मेघनाथ अभिषेक राय “टिल्ठू” थे।Img 20240723 181715

सामूहिक रुद्राभिषेक में रामजन्म गुप्ता, आचार्य संजय उपाध्याय, उमाशंकर उपाध्याय एडवोकेट, हरवेश गुप्ता, अरुण पाण्डेय, पंकज राय, मुरली धर गुप्ता, विजय गुप्ता, विनय गुप्ता, नारद मौर्य, आकाश गुप्ता, नितेश, शिवम उपाध्याय, विशाल, गौरव गुप्ता, नन्हे पांडे, डब्लू राय, चंदन राय, संदीप, बेचनी देवी पुष्पा राय समेत बड़ी तादाद में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों

Headlines मैदान में हैं 722 उम्मीदवार। 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे.

Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC

Patna | Spot TV: बिहार में नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक.

घोसी तहसील परिसर में बंद कैंटीन का शुभारंभ, दिव्यांग

घोसी। मऊ जनपद के घोसी तहसील परिसर में आज एक महत्वपूर्ण पहल.