SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
August 13, 2026 6:03 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"

RJD ने मोदी सरकार और सीएम नीतीश समेत सबको लपेटा, NEET Paper Leak मामले पर मांगा जवाब?

Share This News

Img 20240624 185409

HIGHLIGHTS

  • नीट परीक्षा रद्द की जाए- RJD
  • हरियाणा में एक परीक्षा केंद्र से जोड़ा भाजपा नेता का संबंध।
  • RJD ने मुख्य आरोपी अमित आनंद को बताया सम्राट चौधरी का खास।
  • देश में होने वाले हर पेपर लीक के तार नालंदा से जुड़े होते हैं!

New Delhi, R.Kumar: NEET Paper Leak Case को लेकर राजद ने जेडीयू-भाजपा पर जोरदार हमला बोला है और दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस बार मोर्चा खोला है राजद के राज्यसभा सदस्य प्रो.मनोज झा ने। उन्होंने एक-एक कर तर्कपूर्ण तरीके से अपने पक्ष रखे। हालांकि केंद्र सरकार ने जांच सीबीआई को सौंपी है। वहीं राजद ने मांग की है कि नीट परीक्षा रद्द की जाए।

राजद का करारा हमला

Prof. Manoj Jha ने रविवार को कहा कि 5 मई 2024 को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) का प्रश्नपत्र बिहार, हरियाणा और गुजरात जैसे भाजपा, एनडीए शासित राज्यों में लीक हुआ।  उन्होंने कहा कि देश के 24 लाख युवा छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। पहले तो भाजपाई शिक्षा मंत्री नीट परीक्षा में लीक को मान ही नहीं रहे थे। जब सारे साक्ष्य मिले तो तब भी एनडीए सरकार इसे रद्द करने से कतरा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि नीट परीक्षा रद्द की जाए।

RJD ने पेश किए कई Evidence

मनोज झा ने आरोप लगाया कि पटना में एक गेस्ट हाउस बुकिंग को लेकर भाजपा हायतौबा मचा रही है जबकि हरियाणा के एक परीक्षा केंद्र से छह अभ्यर्थियों ने टॉप पोजिशन हासिल किया है। भाजपा के एक नेता का इस केंद्र से सीधा जुड़ाव है। यही हाल बिहार, गुजरात और झारखंड में भी है।

नालंदा के संजीव मुखिया गिरोह पर अबतक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

मनोज ने बताया कि इस संगठित भ्रष्टाचार में भाजपा और जदयू के नेताओं का नीट के आरोपियों से सीधा संपर्क होने के साक्ष्य मिल रहे हैं। नालंदा के संजीव मुखिया गिरोह ने बीपीएससी आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का भी पेपर लीक किया था, लेकिन उसपर कोई कारवाई नहीं हुई?

राजद के निशाने पर सीएम नीतीश

राजद नेता ने कहा कि उसके बेटे डॉक्टर शिव का नाम आया, लेकिन बिहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। ये सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा जिले से संबंध रखते हैं। सब रसूखदार हैं।

देश में होने वाले हर पेपर लीक के तार नालंदा से जुड़े होते हैं !

मनोज झा ने कहा कि हमारे 17 महीनों की सरकार में हुई नियुक्तियों को छोड़ दें तो नीतीश कुमार के शासन में हुई अधिकांश नियुक्तियों में चाहे वो पुलिस में हों अथवा अन्य विभागों में आपको अधिकांश चयनित लोग नालंदा के ही मिलेंगे? यह संयोग है या प्रयोग यह बात हर बिहारी जानता है?

सरगनाओं का संबंध जेडीयू और भाजपा के नेताओं से ही क्यों है?

बीपीएससी पेपर लीक में तमाम साक्ष्य मिलने के बावजूद उसका मास्टरमाइंड संजीव मुखिया और उसकी पत्नी जो NDA की पूर्व प्रत्याशी व जदयू नेत्री पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। क्या ये रसूखदार मंत्री के करीबी हैं। इनका सीधे मुख्यमंत्री आवास तक इनकी पहुंच है। मनोज झा ने पूछा कि अभी तक जितने भी पेपर लीक हुए हैं, उनके सरगनाओं का संबंध जेडीयू और भाजपा के नेताओं से ही क्यों है? क्या यह इतेफाक है?

मुख्य आरोपी अमित आनंद का बिहार के उप मुख्यमंत्री से क्या रिश्ता है?

राजद नेता ने कहा कि पेपर लीक का मुख्य आरोपी अमित आनंद बिहार के उप मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary का खास है। सम्राट चौधरी से अमित आनंद का क्या रिश्ता है? सम्राट चौधरी ने अमित आनंद के साथ अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया से डिलीट क्यों किया?

अमित आनंद का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से क्या रिश्ता है?

मनोज झा ने कहा कि अमित आनंद का भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से क्या रिश्ता है? अमित आनंद संजय जायसवाल का कार्यालय देखता है। उसकी इस उपलब्धि को उसके कॉलेज ने अपनी वेबसाइट पर दर्शा रखा है। क्या अमित आनंद जदयू उपाध्यक्ष का सुपुत्र नहीं है? क्या उसे सत्ता का संरक्षण नहीं मिला?

भाजपा-जेडीयू की मिलीभगत तो नहीं !

मनोज झा ने पूछा कि सिकंदर यादवेंदु को नौकरी किसने दी? पड़ताल करो? सिकंदर का 2021 में जल संसाधन विभाग से नगर विकास विभाग में ट्रांसफर किसकी सरकार में हुआ? क्या यह जदयू और भाजपा में मंत्री की आपसी सहमति से नहीं हुआ? मनोज झा ने कहा कि राजद (RJD) एनडीए सरकार से मांग करती है कि नीट परीक्षा को तत्काल रद्द किया जाए और भ्रष्टाचार में डूबे विश्वसनीयता खो चुकी एनटीए को भी तुरंत भंग कर दिया जाए। इस कड़ी में शिक्षा मंत्री को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए। आज के राजद की ओर से पुछे गये सवाल पर भाजपा-जेडीयू के नेताओं का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। आपको बता दें कि पहली बार राजद ने नीट परीक्षा धांधली मामले पर एनडीए सरकार को जमकर धोया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.