SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 8, 2026 1:32 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"

RCB बनी चैंपियन, 6 रन से हारकर पंजाब का सपना फिर टूटा।

Share This News

Img 20250604 074022

Highlights

  • RCB बनी आईपीएल 2025 की चैंपियन।
  • फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया।
  • कोहली का 18 साल का इंतजार खत्म।
RCB wins IPL Trophy: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल का इंतजार को खत्म करते हुए IPL का खिताब अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली की टीम आरसीबी ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से मात दी। आरसीबी के सबसे बड़े हीरो विराट कोहली ने फाइनल में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जोड़े। क्रुणाल पंड्या ने अद्भुत गेंदबाजी कर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया। यह कोहली की 11 महीने में तीसरी ट्रॉफी है। उन्होंने पिछले साल जून में ही टी20 वर्ल्ड कप और इस साल मार्च में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। दिलचस्प बात देखिए कि विराट आईसीसी ट्रॉफी जीतकर भी इतने भावुक नहीं हुए थे, जितना मंगलवार रात आईपीएल जीतकर हुए। यह जीत न केवल कोहली, बल्कि आरसीबी फैंस के लिए भी भावुक कर देने वाला पल था।

कुणाल ने किया कमाल

आपको बता दें कि इस जीत के एक नहीं तीन हीरो रहे, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या। क्रुणाल ने इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. क्रुणाल ने पंजाब के दो महत्वपूर्ण विकेट झटके. पंजाब जब शानदार बल्लेबाजी कर रही थी और उसके विकेट नहीं गिर रहे थे. तब क्रुणाल ने प्रभसिमरन का विकेट झटका। क्रुणाल ने 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए।

कोहली की विराट जीत

विराट कोहली ने इस मैच में एक बार फिर बताया कि वो बड़े मैच के प्लेयर हैं। कोहली ने टीम के लिए पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी की। इस साल उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए। इस साल उन्होंने 8 अर्धशतक लगाया। विराट कोहली ने इस मैच में 35 गेंदों में 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कोहली का सपना पूरा हो गया। कोहली इस टीम के साथ 18 साल से जुड़े हुए थे. वो भी ट्रॉफी जीतने के बाद इमोशनल हो गए। विराट कोहली ने सच में विराट पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। कप्तान पाटीदार ने भी सभी मैच में बेहतरीन कप्तानी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और

News Desk: देश में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। चारों.

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.