SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 21, 2026 6:24 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

झारखंडी बाबा शिव मंदिर में रावण और मेघनाथ करेंगे रुद्राभिषेक

Share This News
  • काशी के विद्वान ब्राह्मण कराएंगे रुद्राभिषेक
  • मंत्रोच्चारण से गूंजेगा गोंठा स्थित झारखंडी बाबा प्रांगण
  • क्षेत्रवासी संकल्प लेकर करेंगे महादेव का रुद्राभिषेक
Screenshot 2024 0719 090215 Removebg Preview
लंकापति रावण, मेघनाथ और कुंभकरण

गोंठा/ अरुण पाण्डेय। क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि के लिए आगामी 23 जुलाई को झारखंडी बाबा शिव मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। सामूहिक रुद्राभिषेक में मुख्य यजमान रावण और उनके पुत्र मेघनाथ स्वयं रहेंगे। काशी से आ रहे 5 विद्वान ब्राह्मण मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक कराएंगे। ये जानकारी झारखंडी बाबा शिव मंदिर से जुड़े अभिषेक राय ने एक बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। 23 जुलाई को होने वाले भव्य दिव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम को लेकर झारखंडी बाबा मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभिषेक राय ने बताया कि गोंठा गांव में वर्षों से राम लीला का सजीव मंचन होता है और रावण से बड़ा महादेव का भक्त कौन है। इस बार रावण और मेघनाथ द्वारा रुद्राभिषेक करना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने बताया कि काशी से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सामूहिक संकल्प कराया जाएगा। हर वर्ग के लोग अपनी शक्ति के अनुसार भाग लेंगे। सभी ग्राम वासियों का संकल्प होने के बाद रुद्राभिषेक शुरू किया जाएगा। अभिषेक राय ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस के साथ झारखंडी बाबा शिव मंदिर के वालेंटियर रहेंगे।Logopit 1721269740626

बैठक में संजय उपाध्याय, प्रवीण राय घम्मू, नारद मौर्य, दुर्गविजय मौर्य, राजू, संजीत, पंकज, बृजमोहन, चंचल, पतिराज, प्रेम, महिपाल, मनोज, संतोष, पवन राय, उमाशंकर उपाध्याय, पवन उपाध्याय, शुभम गुप्ता, आकाश, चंदन गुप्ता समेत बड़ी तादाद में शिवभक्त मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.