SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
June 8, 2026 11:31 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।

राज्यसभा चुनाव : हिमाचल प्रदेश में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस हारी, BJP के हर्ष महाजन जीते।

Share This News
शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बहुत बड़ा उलटफेर हुआ है।भाजपा का दावा है कि उसके उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत हुई है। इस चुनाव में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी की हार हुई है। हालांकि दोनों उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले। बीजेपी ने टॉस के जरिए जीत का दावा किया है।
पर्ची से हुआ फैसला।
दरअसल बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही उम्मीदवारों को 68 विधायकों में से 34-34 वोट मिले। बीजेपी पोलिंग एजेंट हेलीकॉप्टर के माध्यम से वोटिंग के लिए लाए गए बीमार कांग्रेस विधायक सुदर्शन बबलू के वोट को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए वोट रद्द करवाने की मांग पर अड़े। फिर मामला इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को भेजा गया। जिसमें पर्ची निकाली गई और उसमें जीत हुई है।
सीएम ने लगाए गंभीर आरोप
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के 5 से 6 विधायकों को अगवा कर लिया गया और उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और हरियाणा पुलिस के काफिले में साथ ले जाया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि इन विधायकों के परिजन उनसे (विधायकों से) संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। ‘क्रॉस वोटिंग’ (पार्टी व्हिप से हटकर मतदान करने) को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस में जारी चिंताओं के बीच राज्य से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए मतदान खत्म होने के कुछ घंटे बाद यह आरोप लगाया गया है। सुक्खू ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा गुंडागर्दी में लिप्त है, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। फिलहाल दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.

Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा

New Delhi, News Desk: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में.

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.