SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 2, 2026 5:03 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।

Rajkumar R Pandey की फ़िल्म “महिमा भोलेनाथ की” में भोलेनाथ बने आदित्य मोहन।

Share This News

Whatsapp Image 2024 06 12 At 10.25.39 Am

Mumbai, Entertainment Desk: आदित्य मोहन भोजपुरी फ़िल्म जगत में एक मजबूत कद काठी के गुड लुकिंग अभिनेताओं में शुमार हैं। इनकी अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है। एक तय परिपाटी से अलग हटकर वे अलग अलग तरह के प्रयोगधर्मी सिनेमा में देखे जाते हैं। आदित्य मोहन कभी भी टाइपकास्ट होकर कोई फ़िल्म नहीं करते। इसी कड़ी में उनके हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है महिमा भोलेनाथ की। इस “महिमा भोलेनाथ की” का निर्माण भोजपुरी जगत के जानेमाने निर्माता-निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय कर रहे हैं जिनमें आदित्य मोहन “महादेव” के किरदार में नज़र आने वाले हैं।

अपने इस किरदार के बारे में बात करते हुए आदित्य मोहन कहते हैं कि अब तक तो दर्जनों फिल्में महादेव की कहानी के इर्दगिर्द बनी है जिसमें अधिकांशतः फिल्मों को स्टूडियो में ही क्रोमा पर फिल्माया गया है लेकिन मुझे वैसी फिल्मों से हटकर कुछ वास्तविक और अच्छा काम करना था जो कि निर्माता राजकुमार आर पाण्डेय जी की फिल्मों में ही सम्भव हुआ। हम लोग आजकल इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के भदोही के आसपास में कर रहे हैं।

आदित्य मोहन बताते हैं कि साक्षी शंकर के बाद आधा दर्जन से भी ज्यादा सारे “महादेव” के चरित्र आये लेकिन उन सबमें उतनी गहराई और सारगर्भित संदेशों का समावेश नहीं था और फिर आप किसी पर्दे के सामने खड़े होकर महादेव के रूप में आशीर्वाद दें तो यह बिल्कुल ही बनावटी लगता है, हमें अच्छे रोल की तलाश थी जो कि “महिमा भोलेनाथ की” में जाकर पूरी हुई है । वो बताते हैं कि जब वो “कृष्ण” की भूमिका में होते हैं तो भी वे वास्तविक रूप से किरदार को जीवंत करने की पूरी कोशिश करते हैं, अब तक 30 बार से ज्यादा वे कृष्ण की भूमिका निभा चुके हैं , किसी किरदार को निभाते हुए सिल्वर जुबली मनाना कोई आसान बात तो नहीं होती ।

महादेव के किरदार को ऑफर करते हुए राजकुमार आर पाण्डेय जी ने बोला भी था कि अब तक के किरदारों से यह किरदार बिल्कुल ही अलग है इसलिए हम उनको ना नहीं बोल पाए। आदित्य मोहन फिल्मों के अलावा थियेटर में भी लगातार सक्रिय रहते हैं और उनके प्ले लगातार ही होते रहते हैं। इसी कड़ी में उनका “नानीबाई का मायरा” सिल्वर जुबली होने वाला है । इसके साथ ही जल्द ही नया नाटक लेकर आ रहे हैं “सुदामा ने ओढ़ी रे चुनरी”, यह प्ले श्रीकृष्ण और सुदामा के रिश्तों पर आधारित है , इसके रिहल्सल जल्द ही शुरू किए जाने वाले हैं । उत्तरप्रदेश में शूट हो रही फ़िल्म महिमा भोलेनाथ की के निर्देशक हैं रवि सिन्हा। कैमरामैन विजय पांडेय हैं। इस फ़िल्म के कलाकार हैं आदित्यमोहन, राजन सोनी,  ऋचा दीक्षित, अनारा गुप्ता, श्यामली श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, अनुप अरोडा,  सोनिया मिश्रा सहित अन्य कलाकार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.

पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा

HighLights पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता का निधन। एसआइएस ग्रुप के.

R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक

Headlines नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर युवाओं को मिलेगा कौशल.