SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 20, 2026 6:42 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

Account Freeze होने पर राहुल बरसे- 2 रुपये नहीं हमारे पास, ट्रेन में भी सफर नहीं कर सकते।

Share This News

65fbe018984af Congress Bank Accounts Frozen Rahul Gandhi Sonia Gandhi Kharge 212159538 16x9

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी की गुरुवार को अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस मौके पर पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत पार्टी  के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।इस दौरान कांग्रेस ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

टिकट खरीदने के भी पैसे नहीं हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र नहीं है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने की बात झूठी है। भारत की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के पास 2 रुपये नहीं है कि वह नेताओं की मदद कर सके। यहां तक कि टिकट खरीदने के पैसे भी नहीं हैं।

हमारा अकाउंट्स फ्रीज कर दिया गया है।

राहुल ने कहा, “देश में हर कोई जानता है कि जब उसका बैंक अकाउंट, एटीएम कार्ड या उसकी फाइनेंशियल आइडेंटिटी मिटा दी जाए, तो कितनी मुश्किलें आती हैं. अगर ऐसा किसी परिवार के साथ किया जाए तो वो भुखमरी से मर जाएगा. किसी बिजनेस के साथ किया जाए तो वह बर्बाद हो जाए.” उन्होंने आगे कहा, “ऐसा ही कांग्रेस के साथ किया गया है। हम अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं को पैसा नहीं दे पा रहे हैं, क्योंकि एक महीने पहले हमारे अकाउंट्स फ्रीज कर दिया गया।”

2 रुपये की पेमेंट हुई मुश्किल: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “हमारे नेता हवाई सफर नहीं कर पा रहे हैं। यहां तक कि वे ट्रेन सफर भी नहीं कर सकते हैं। हमारे लिए अपने नेताओं को एक शहर से दूसरे शहर भेजना मुश्किल हो गया है।” उन्होंने कहा, “आज हम विज्ञापन नहीं दे पा रहे हैं। देश के 20 फीसदी लोग हमें वोट देते हैं, लेकिन आज हम 2 रुपये की पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा हमें चुनाव में अपंग बनाने के लिए किया गया है।”

पीएम मोदी और गृह मंत्री पर लगाया आरोप

राहुल गांघी ने जानकारी देते हुए कहा कि, “हमारे अकाउंट्स को लेकर पार्टी को दो नोटिस दिये गए हैं। एक नोटिस 90 के दशक का है, जबकि दूसरा 7 साल पुराना है। जिस मामले में हमें ये नोटिस मिला है, उसमें अधिकतम 10 हजार रुपये जुर्माना लगता है। मगर हमें सजा दी जा रही है।” उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा, “हमारे लिए चुनाव प्रचार करना मुश्किल हो गया है। एक तरह से ये आपराधिक कार्रवाई है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर हो रहा है।”

कांग्रेस को हुआ बड़ा नुकसान

राहुल ने बताया, “आज अगर कांग्रेस के अकाउंट्स को अनफ्रीज भी कर दिया जाए तो भी कुछ फायदा नहीं होगा, क्योंकि कांग्रेस को बहुत ज्यादा नुकसान हो चुका है. कोर्ट, चुनाव आयोग, संस्थाएं और मीडिया भी इस मामले पर कुछ नहीं कह रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.