SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 21, 2026 8:11 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

Breaking News: राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव लड़ना तय, शाम को होगा औपचारिक ऐलान!

Share This News

Rahul

नई दिल्ली,आर,कुमार: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi को लेकर इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, कहा जा रहा है कि वे उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से जो खबर है उसमें कहा जा रहा है कि राहुल गांधी को चुनाव लड़ने के लिए मना लिया गया है। अब ये फैसला गांधी परिवार और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को करना है कि वे अमेठी से ताल ठोकेंगे या फिर रायबरेली से। माना ये भी जा रहा है कि गुरुवार शाम तक पार्टी औपचारिक ऐलान कर सकती है।

अमेठी से राहुल लड़ेंगे चुनाव

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस अमेठी और रायबरेली को लेकर असमंजस की स्थिति में फंसी हुई है। वो उम्मीवारों का ऐलान नहीं कर पा रही है। पहले कहा जा रहा था कि दोनों प्रियंका और राहुल चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब खबर है कि प्रियंका गांधी ने खुद को इस रेस से बाहर कर लिया है और सिर्फ राहुल ही फिर सियासी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।

रायबरेली सीट पर बीजेपी ने नहीं खोले हैं पत्ते

आपको बतादें कि वायनाड से भी राहुल गांधी ने ही चुनाव लड़ा है। अगर अब वे अमेठी या फिर रायबरेली से लड़ेंगे और जीत जाते हैं तो कोई एक सीट उन्हें छोड़नी पड़ेगी। जहां तक अमेठी और रायबरेली की बात की जाए तो कांग्रेस पार्टी के लोगों ने जनता से सीधी बात की है, जिसमें पता चला कि एक बड़ा वर्ग गांधी परिवार का समर्थक आज की तारीख में भी है। ऐसे में यहां से भी अगर राहुल को उतारा जाता है, कांग्रेस की जीतने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। वैसे अभी तक रायबरेली सीट पर बीजेपी ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

राहुल गांधी के लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं

वहीं, अमेठी पहुंचे सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने कहा, “गांधी परिवार का सदस्य ही चुनाव लड़ेगा. सारी तैयारियां राहुल गांधी के लिए ही की गई हैं, किसी दूसरे शख्स के लिए नहीं. पार्टी कार्यकर्ता यही चाहते हैं कि गांधी परिवार का सदस्य ही अमेठी से चुनाव लड़े।”

शाम तक औपचारिक ऐलान

वैसे कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जरूर कहा है कि वे दोनों Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi को चुनाव लड़ते देखना चाहते हैं। उनकी और पार्टी की ये मांग है कि दोनों नेता इस बार चुनावी मैदान में उतरें। उनके मुताबिक आखिरी फैसला भाई-बहन को ही करना है, शाम तक औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.