SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 21, 2026 7:15 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

अमित मालवीय ने हाफ फोटो शेयर कर मचा दी सनसनी,पहचानो तो जानें?

Share This News

Rahu

New Delhi, R. Kumar: पहलगाम हमले के बाद भले ही भारत ने ऑपरेशन सिंदूर स्थगित कर दिया हो लेकिन देश के अंदर सियासत लगातार जारी है। भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इस बीच बार बार सरकार से ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी के द्वारा सवाल पूछने पर बीजेपी ने अब जोरदार हमला बोला है। बीजेपी का कहना है कि इस ऑपरेशन की सफलता को लेकर एक तरफ जहां सरकार देश-विदेश में अभियान चला रही है, वहीं राहुल गांधी इस ऑपरेशन का हिसाब-किताब मांगने में जुटे हैं। ऐसे में अब बीजेपी नेता ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से कर दी है।

निशान-ए-पाकिस्तान? मिलेगा राहुल गांधी को

भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि यह चौंकाने वाला नहीं है कि राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर प्रधानमंत्री को बधाई भी नहीं दी। इसके बजाए वह बार-बार पूछ रहे हैं कि हमने कितने एयरक्राफ्ट गंवा दिए जबकि इस सवाल का जवाब डीजीएमओ की ब्रीफिंग में पहले से दिया जा चुका है।

Aaaaa

मालवीय ने कहा कि राहुल ने हालांकि एक बार भी ये जानने की कोशिश नहीं की कि इस संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के कितने जेट मार गिराए गए या फिर कितनों को नष्ट किया गया। राहुल गांधी को आगे क्या मिलेगा? निशान-ए-पाकिस्तान?

बता दें कि इस पोस्ट के साथ अमित मालवीय ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें आधा चेहरा पाकिस्तानी सेना के चीफ आसिम मुनीर का और आधा चेहरा राहुल गांधी का दिख रहा है। वह एक और पोस्ट कर कहते हैं कि राहुल गांधी नए युग के मीर जाफर हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया गया। इस पूरे ऑपेरशन को लेकर राहुल गांधी बार-बार पूछ रहे हैं कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान भारत के कितने एयरक्राफ्ट को नुकसान पहुंचा है।

राहुल ने किया था विदेश मंत्री से सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री जयशंकर से सवाल करते हुए कहा था कि विदेश मंत्री जयशंकर चुप है। उनकी यह चुप्पी बहुत कुछ कह रही है। ये निंदनीय है। इसलिए मैं दोबारा पूछूंगा कि पाकिस्तान को हमले का पता होने की वजह से हमने कितने एयरक्राफ्ट खो दिए? यह सिर्फ चूक नहीं थी. यह अपराध था और देश को सच्चाई जानने का हक है।

इससे पहले भी राहुल गांधी ने जयशंकर पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमला करने से पहले पाकिस्तान को बताना एक अपराध है। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक तौर पर इसे स्वीकार किया है। इसकी मंजूरी किसने दी? हमने कितने एयरक्राफ्ट खोए?

सेना दे चुकी है जवाब

इससे पहले 11 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एयर मार्शल एके भारती ने कहा था कि हम युद्ध की स्थिति में है और नुकसान इसका एक हिस्सा है। सवाल ये है कि क्या हमने अपना उद्देश्य हासिल कर लिया है? इसके जवाब है हां। उन्होंने कहा कि इससे जुड़ी डिटेल पर वह फिलहाल टिप्पणी नहीं कर सकते क्योंकि हम अभी भी युद्ध की स्थिति में है और ऐसी कोई भी जानकारी दुश्मनों के हाथ लगाना सही नहीं है। एयर मार्शल ने कहा कि भारत के सभी पायलट सुरक्षित लौट आए हैं।

मीर जाफर कौन था?

आपको बता दें कि मीर जाफर बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला का सेनापति था। जिसने प्लासी के युद्ध में सिराजुद्दौला के खिलाफ ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का साथ देकर विश्वासघात किया था। वहीं बीजेपी के इस पोस्टर के शेयर करने के बाद सियासी गलियारे में तुफान मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.