Skip to main content

SPOT TV | Best News Channel

Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027

राहुल को मुगलों के अत्याचार याद नहीं आते…PM Modi का राहुल गांधी पर जोरदार सियासी हमला।

Share This News

Pm Modi In Karnatalka Lok Sabha Elections 2024

New Delhi, News Desk: भारतीय जनता पार्टी मिशन 400 पार के साथ लोकसभा चुनाव में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पार्टी को जीत दिलाने के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी 2 दिन के कर्नाटक दौरे पर पहुंचे। आज यहां उनकी 4 रैली है। सबसे पहले वह बेलगावी में उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘कर्नाटक के सभी वोटर का अभिनंदन कर्नाटक में जहां-जहां गया सिर्फ एक स्वर सुनाई देता है फिर एकबार मोदी सरकार।

पीएम का राहुल पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे पाप को आगे बढ़ा रहे हैं उनका राजपूतों पर जो बयान दिया सबने सुना। कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवराज, चिन्नमा महारानी जैसे महान लोगों का अपमान किया जिनकी देशभक्ति आज भी हमे प्रेरित करती है। यह सोच समझकर तुष्टीकरण की राजनीति के लिए दिया गया बयान है। राजा महाराज को तो बुरा कह दिया लेकिन बादशाहों, सुलतान के अत्याचारो पर शहजादे के मुंह पर ताला लग जाता है।

राहुल को मुगलों के अत्याचार याद नहीं आते

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि जिन्होनें हमारी मंदिरो को तोड़ा अपमान किया वे उस औरंगेजब के गुणगान करने वालो के साथ हाथ मिलाते हैं। गौ हत्या, लुटपाट करने वाले नवाब शहजादे को वो याद नहीं आए जिन्होने भारत के विभाजन में बहुत बड़ी भुमिका निभाई। उन्होंने आगे कहा कि कानून व्यवस्था बद से बदतर हो रही है। यहां बेलगावी में एक बहन के साथ जो हुआ और जैन मुनी के साथ जो हुआ शर्मसार करने वाला है। हुगली में हमारी एक बेटी के साथ जो हुआ उसने पूरे देश में भूचाल ला दिया। बैंगलुरू के कैफे में बम धमका हुआ तो उसे भी गंभीरता से नहीं लिया गया। कांग्रेस को सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता है।

PFI आतंकी संगठन का बचाव कर रही है कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वोट के लिए पीएफआई जो कि एक आतंकवाद को पनाह देने वाला देश विरोधी संगठन है, जिस पर मोदी सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। कांग्रेस उस संगठन का बचाव कर रही है ताकि वायनाड सीट पर जीत दर्ज की जा सके। पीएम ने कहा कि महज एक सीट के लिए कांग्रेस पीएफआई आतंकी संगठन का बचाव कर रही है।

पिछले 10 साल में भारत शक्तिशाली हुआ है

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस EVM के बहाने देश को बदनाम करने की साजिश कर रही है। कोर्ट ने इन सबको करारा तमाचा मारा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को बर्बाद करने का काम किया है। कांग्रेस के लोग मानसिक रूप से अंग्रेजी की गुलामी को जी रहे हैं। कांग्रेस देशहित से इतना दूर होकर, परिवार हित में उलझ गई है।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपनी सरकार की जमकर तारीफ की। पीएम ने कहा कि पिछले 10 साल में भारत शक्तिशाली हुआ है। भारत की पहचान मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में होने लगी है। 10 सालों में 25 करोड़ गरीबी से बाहर निकले हैं। जब देश आगे बढ़ता है तो हर भारतीय खुश होता है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जहां-जहां गया सिर्फ एक स्वर सुनाई देता है फिर एक बार मोदी सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ

Patna: बिहार की राजधानी पटना समेत देश- दुनिया में लोक आस्था के.

पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू?

न्यूज डेस्क: देश की राजनीति में सामान्य वर्ग की भूमिका और उसके.

UP Politics: चंद्रशेखर रावण होंगे UP के CM!, बाबा-बबुआ-बुआ

News Desk, R. K. Mishra: उत्तर प्रदेश के चुनाव की तारीख नजदीक.