SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 4, 2026 4:27 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’-चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’-चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुआ लोकदल, आगरा में सपा प्रमुख अखिलेश ने की शिरकत।

Share This News
आगरा: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का यूपी में रविवार को अंतिम दिन है। यात्रा आज प्रदेश के आगरा में आकर थम जाएगी। इसके बाद यात्रा कुछ दिनों के विश्राम पर रहेगी और 2 मार्च को राजस्थान के धौलपुर से होते हुए मध्य प्रदेश के मुरैना पहुंचेगी। यहां कमल नाथ यात्रा का स्वागत करेंगे, जिनके कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी में जाने की बात कही जा रही थी।
अलीगढ़ में लोकदल भी यात्रा में शामिल।
जब यात्रा बुलंदशहर से निकली तो इस दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी साथ में थीं। वह शनिवार 24 फरवरी से मुरादाबाद में यात्रा से जुड़ी हैं। यात्रा जब अलीगढ़ से गुजर रही थी, तब लोकदल भी यात्रा में शामिल हुआ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। बता दें कि यह पार्टी जयंत चौधरी की राष्टीय लोकदल से अलग पार्टी है।
आगरा में अखिलेश हुए शामिल।
रविवार को यात्रा जब आगरा पहुंचेगी तो इसमें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शिरकत की। उन्होंने यात्रा के यूपी में प्रवेश से पहले ही अमेठी या रायबरेली में शामिल होने की बात कही थी। लेकिन सीट बंटवारे पर बात तय न हो पाने की वजह से वह इसमें शामिल नहीं हुए। वहीं जब बंटवारा फाइनल हो गया तब प्रदेश यूपी चीफ अजय राय ने अखिलेश यादव को उनके कार्यालय जाकर न्योता दिया था। इसके बाद तय हुआ था कि अखिलेश यूपी में यात्रा के आखिरी दिन आगरा में इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। इसको लेकर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा। वहीं कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा के आगरा पहुंचने पर सपा प्रमुख ने हिस्सा लिया। वहीं इस दौरान एक जनसभा का भी आयोजन किया गया, जिसे राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों नेताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों

📍 नवादा में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल Nawada: हर बच्चे.

चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता

LPG Price Hike: जिसका डर था वही बात हो गई। कांग्रेस नेता.

Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों

Headlines मैदान में हैं 722 उम्मीदवार। 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे.