SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
January 29, 2026 3:01 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील परिसर में चक्रमण कर सौंपा ज्ञापन-एसआईआर जांच के बाद नोटिस प्राप्त मतदाताओं की तहसील में हुई सुनवाई, दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-तहसील बार एसोसिएशन घोसी चुनाव: शिवप्रकाश अध्यक्ष और जयहिंद सिंह महामंत्री निर्वाचित-मकर संक्रांति व माघ अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया राम घाट का निरीक्षण-श्रीमद् जगद्गुरू रामानन्दाचार्य जी के 726वाँ प्राकट्य महोत्सव पर संत, संस्कृति और राष्ट्रचेतना का दिव्य संगम

President ने कहा- अगले बजट सत्र में लिए जाएंगे बड़े फैसले, प्रधानमंत्री ने की राष्ट्रपति के अभिभाषण की तारीफ।

Share This News

President Pm Modi 19ebd721d48e05b3c943833019383ef0

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ अभिभाषण।
  • महिलाओं,युवाओं,किसानों,गरीबों की बात।
  • पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा।

New Delhi, R Kumar: गुरुवार को 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र के चौथे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ। 50 मिनट के अपने भाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने हर विषय पर बात की। उन्होंने कहा- पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने सेना को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारियां भी बताईं। नॉर्थ-ईस्ट में शांति के लिए सरकार के प्रयासों का भी जिक्र किया।

राष्ट्रपति ने कहा- अगले बजट सत्र में बड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने आपातकाल को संविधान पर सीधा हमला बताया, यह भी कहा- देश ने इस हमले से उबरकर दिखाया। उन्होंने महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों के बारे में बात की। राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग की तारीफ की, वहीं GST को भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए मील का पत्थर बताया।

PM Modi ने की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण की तारीफ करते हुए कहा कि उनके संबोधन में देश की तरक्की और सुशासन को रोडमैप पेश किया गया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा कि राष्ट्रपति के संबोधन में भारत की उन उपलब्धियों का भी जिक्र किया गया, जो भारत ने हासिल की हैं, साथ ही भारत की क्षमताओं का भी जिक्र किया गया।

राष्ट्रपति के संबोधन में चुनौतियों का भी उल्लेख

प्रधानमंत्री ने लिखा ‘राष्ट्रपति जी ने संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए तरक्की और सुशासन का रोडमैप पेश किया। इसमें भारत द्वारा की जा रही प्रगति और भविष्य में आने वाली संभावनाओं को शामिल किया गया। उनके संबोधन में कुछ प्रमुख चुनौतियों का भी उल्लेख किया गया, जिन्हें हमें अपने नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने के लिए सामूहिक रूप से दूर करना होगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का

UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील परिसर.

एसआईआर जांच के बाद नोटिस प्राप्त मतदाताओं की तहसील

घोसी, मऊ। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मैपिंग के बाद मतदाता.

बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के

Patna,R.Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की दमदार जीत के महज.