SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 22, 2026 12:30 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

PM Modi ने कहा- राहुल और तेजस्वी की सोच मुगलिया है, ‘सावन में मीट पकाकर, नवरात्रि में मछली खाते हुए चिढ़ा रहे हैं’

Share This News

Pm Modi 29dd57e79941da8aab3e6127a60faa79

उधमपुर कठुआ: Lok Sabha Election 2024 के अभियान के तहत शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर कठुआ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मछली खाने वाले वीडियो को लेकर तंज कसा है। PM Modi ने ये भी कहा है कि राहुल गांधी सावन में मटन पकाकर और तेजस्वी यादव नवरात्रि में मछली खाने का वीडियो पोस्ट कर लोगों को चिढ़ा रहे हैं।

लोगों की भावनाओं की कोई परवाह नहीं

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर कठुआ में हुई रैली में PM Modi ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों को देश के ज्यादातर लोगों की भावनाओं की कोई परवाह नहीं है। इन्हें लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने में मजा आता है। एक सजायाफ्ता जो कोर्ट से जमानत पर है, जो एक मुजरिम है, कांग्रेस के लोग उसके घर जाकर सावन के महीने में मटन पकाने का मौज लेते हैं। इतना ही नहीं इसका वीडियो बनाकर लोगों को चिढ़ाने का काम करते हैं।’ PM Modi ने आगे कहा, ‘कानून किसी को भी कुछ भी खाने से नहीं रोकता है. न ही मोदी रोकता है। सभी को स्वतंत्रता है जब मन करें वेज खाएं या फिर नॉन वेज खाएं लेकिन, इन लोगों की मंशा दूसरी होती है।

इनकी मुगलिया सोच है

जब मुगल आक्रमण करते थे तो उनको राजा को पराजित करने से संतोष नहीं होता था। जब तक मंदिर तोड़ते नहीं थे, जब श्रद्धा स्थानों की कत्ल नहीं करते तब तक उन्हें संतोष नहीं होता था। ऐसे ही सावन के महीने में वीडियो दिखाकर देश के लोगों को चिढ़ाकर अपना वोटबैंक पक्का करना चाहते हैं।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग देश की भावना को आहत करते हैं। इनकी मुगलिया सोच है। जानबूझकर इसलिए करते हैं क्योंकि यहां देश की मान्यताओं पर हमला हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.