SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 28, 2026 2:54 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

PM नरेंद्र मोदी ने नमो भारत कॉरिडोर के नए फेज का किया उद्घाटन, अब मात्र 40 मिनट में दिल्ली से पहुंचें मेरठ।

Share This News

Img 20250105 131007

New Delhi, R.Kumar: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को नमो भारत कॉरिडोर के साथ-साथ कुल 12,200 करोड़ रुपये की योजनाओं की बड़ी सौगात दी है। पीएम ने रविवार को नमो भारत कॉरिडोर के तहत दिल्ली के न्यू अशोक नगर से उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद तक के खंड का उद्घाटन किया। इन दोनों स्टेशनों के बीच इस कॉरिडोर का कुल 13 किलोमीटर का स्ट्रेच है। दिल्ली के न्यू अशोक नगर से चलने वाली नमो भारत ट्रेन का परिचालन आज शाम पांच बजे से शुरू होगा। पीएम मोदी ने रविवार को जिन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया है, उसमें जनकपुरी पश्चिम व कृष्णा पार्क के बीच बनकर तैयार हुई मेट्रो का कॉरिडोर भी शामिल है।

4600 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है ये फेज 

नमो कॉरिडोर के नए फेज के तहत दिल्ली के न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद के बीच 13 किलोमीटर के इस स्ट्रेच को तैयार करने में कुल 4600 करोड़ रुपये की लागत आई है। आपको बता दें कि अभी तक साहिबाबाद और मेरठ के बीच पहले से ही 42 किलोमीटर का मार्ग चालू था। 42 किलोमीटर  के इस रूट पर कुल 9 स्टेशन पड़ते थे। इस नए फेज के शुरू होने से अब ये पूरा रूट कुल 55 किलोमीटर का हो गया है और इसमें कुल स्टेशन की संख्या 9 से बढ़कर 11 हो गई है।

अन्य फेजों पर भी काम जारी

आपको बता दें कि नमो भारत ट्रेनों को लेकर अन्य फेजों पर भी काम जारी है. न्यू अशोक नगर से सराय काले खां और मेरठ साउथ से मोदीपुरम में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कहा जा रहा है कि दिल्ली-गाजियाबाद और मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के काम पूरा होने के बाद ये कॉरिडोर कुल 82 किलोमीटर का हो जाएगा। इस कॉरिडोर पर ट्रेनों के दौड़ने के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

6 किलोमीटर हिस्सा होगा भूमिगत 

इस नया स्ट्रेच (कॉरिडोर) 6 किलोमीटर भूमिगत है, इसमें आनंद विहार स्टेशन भी शामिल है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जब नमो भारत ट्रेने किसी भूमिगत मार्ग पर चलेगी। आनंद विहार पर बना भूमिगत स्टेशन नमो भारत कॉरिडोर के सबसे बड़े स्टेशन में से एक है। आनंद विहार स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक की दूरी 35 मिनट में तय की जाएगी। नमो भारत परियोजना में मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन को प्राथमिकता दी है। इस परियोजना का मकसद यात्रियों के लिए यात्रा को सहज और सुलभ बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.

CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार

Nawada: सीबीएसई 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए.

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.