SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
August 15, 2026 4:36 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"

सुनहरी यादों को लेकर लौटे NMCH एलुमनाई, प्रथम बैच के छात्रों को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड।

Share This News

Img 20240407 225718

Patna,आशीष : नालंदा मेडिकल कॉलेज के 24 वें एलुमनाई मीट में रविवार को बिहार के अलावा देश के विभिन्न क्षेत्र और विदेश से चिकित्सकों का दल राजधानी पटना पहुंचा। यह वह चिकित्सक है जो नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र रहे हैं। 1969 से लेकर अब तक के छात्र इस इस मीट में शामिल हुए। इस बार के 24वे एलुमनाई मीट के आयोजक 1991 बैच के छात्र समूह रहे।

आयोजन का जिम्मा आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सचिव अजय कुमार अतुल वर्मा संजीव कुमार सुधीश कुमार ,वत्सला श्रीवास्तव मिलकर संभाले हुए थे। आज दूसरे दिन पटना के सभी पर्यटन स्थल का दौरा कर अपनी यादों को संजोकर अपने घर की ओर लौट गए।

अरे संजय तुम तो बिल्कुल नहीं बदले, अजय बहुत हेल्दी हो गए हो । ऐसे हंसी मजाक और गर्मजोशी के साथ सभी पूर्ववर्ती छात्र एक दूसरे से मिल रहे थे । 91 बैच के छात्रों द्वारा साइकिल यात्रा निकाली गई । वर्ल्ड हेल्थ डे के उपलक्ष में साइकिल यात्रा का उद्देश्य स्वस्थ रहने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना, और प्रदूषण मुक्त समाज का उद्देश्य था। साइकिल यात्रा का नेतृत्व एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार कर रहे थे।

उनके साथ सचिव डा अजय कुमार, डॉ जितेंद्र मोहन सिंह,डा सुधीश कुमार, डा रोबिन कुमार दुबे सहित दर्जनों चिकित्सक ने राजभवन गोलंबर से इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए वापस राजभवन गोलंबर तक साइकिल चला कर स्वास्थ जागरूकता का संदेश दिया । डॉक्टर ने कहा कि भागती दौड़ती जिंदगी में हमें अपने पुराने भौतिक सुविधाओं को पुनः आत्मसात करने की जरूरत है। साइकिल केवल शारीरिक रूप से ही स्वस्थ नहीं रखता बल्कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए भी बहुत जरूरी है।

मौके पर एनएमसीएच के प्रथम बैच के छात्र भी पहुंचे जो आज अपना अनुभव शेयर किया । जिन पुरातन छात्रों *लाइव टाइम अचीवमेंट* अवार्ड से सम्मानित किया गया उनमें प्रथम बैच के डा एलबी सिंहा, डा चंद्रभूषण प्रसाद, डॉ महेश प्रसाद, डॉ एसके चौहान, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉक्टर रामजी प्रसाद सिंह, डॉक्टर सैफुल्लाह दक्षिण भारत के डॉक्टर आर रेड्डी, डॉ कमलेश तिवारी, डा जयश्री प्रसाद रहे । सभी को शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया है।

पहली बार एलुमनाई मीट में उन चिकित्सकों का सम्मान किया गया जो दुर्गम क्षेत्र में रहकर और अपने करियर में अप्रत्याशित परिणाम दिया है सम्मानित होने वाले में डा सलभ समृद्धि, डॉ सुनील कुमार, डॉ अभिषेक आनंद, डॉक्टर संजय कुमार, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ संगीता सिंह, डॉ नीरज सिन्हा डॉ मनोज भदानी, डा शिवांगी सिन्हा, डॉ गौतम कुमार, डॉ नीरज कुमार शाह, डॉ अभिषेक बहादुर सिंह शामिल रहे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार एवं सचिव अजय कुमार ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ पुराने दिनों की यादों को ताजा नहीं करना था बल्कि अपने चिकित्सकिय जीवन के अनुभव को और उससे मिली सफलता को बताना था। यह अनुभव दूसरे के लिए भी लाभकारी होगा।
प्रथम बैच के डा एल बी सिन्हा ने कहा की अच्छा लगता है जब हम अपने बैच के लोगों से मिले, हमारे बाद के छात्र और भी बेहतर कर रहे हैं।डा सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा की एनएमसीएच का अपना गौरवमयी इतिहास रहा है । यहां के छात्र देश में ही नहीं विदेश में भी अपना परचम लहरा रहे हैं ।

आयोजन को सफल बनाने में डॉ बीबी भारती , डॉ संजय कुमार डॉ अजय कुमार डॉक्टर अतुल वर्मा डॉक्टर सुधीश कुमार, डॉ रौबीन दुबे ,डा रितिका, डॉ संगीता डा किशवर जबिन आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.