SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
February 9, 2026 11:03 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी, CJI बोले– ‘हर समस्या का समाधान होता है’-“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी, CJI बोले– ‘हर समस्या का समाधान होता है’-“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी, CJI बोले– ‘हर समस्या का समाधान होता है’-“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी, CJI बोले– ‘हर समस्या का समाधान होता है’-SDM मोहम्दाबाद गोहाना की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ अधिवक्ताओं का ऐलान-ए-जंग, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने किया समर्थन-UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील परिसर में चक्रमण कर सौंपा ज्ञापन-एसआईआर जांच के बाद नोटिस प्राप्त मतदाताओं की तहसील में हुई सुनवाई, दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?

17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी हरियाणा के CM पद की लेंगे शपथ, PM नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल।

Share This News

Nayab Modi Large 1203 8

HIGHLIGHTS

  • हरियाणा में 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण।
  • नायब सिंह सैनी 10 बजे लेंगे शपथ।
  • ओबीसी समुदाय से आते हैं सैनी।

Chandigarh, News Desk:हरियाणा में बीजेपी ने जाति समीकरण को साध कर 48 सीटें जीती और लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है। ऐसे में अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को  शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूग रहेंगे। भाजपा राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

सैनी का शपथग्रहण दशहरा ग्राउंड Sector 5 पंचकूला में होगा। इसके लिए 10 बजे का समय तय किया गया है। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “हमें प्रधानमंत्री की मंजूरी मिल गई है कि 17 अक्टूबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद शपथ लेंगे।” बीते दिन दिल्ली में नायब सिंह सैनी उनसे मुलाकात भी की थी। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला स्तर की समिति तैयारियों में जुटी है।

खट्टर को रिप्लेस करके बने थे मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को रिप्लेस करके मार्च महीने में नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री का पद की शपथ ली थी। यह दूसरी बार होगा जब वह राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले सैनी की नियुक्ति ने राज्य की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है।

तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में यह लगातार तीसरी बार है जब भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के विपरीत, भाजपा ने बॉर्डरलाइन वाली हालात से बाजी मार ली। कांग्रेस की हार के साथ-साथ जननायक जनता पार्टी (JJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) भी कमजोर पड़ गई। वहीं, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) सिर्फ दो सीटों पर सिमट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी,

नई दिल्ली,जी.कृष्ण: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR).

SDM मोहम्दाबाद गोहाना की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ

– स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रहेगा: रितेश कुमार श्रीवास्तव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएश.

UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का

UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील परिसर.