SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 15, 2026 7:36 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

मोहन भागवत ने आरक्षण का किया समर्थन, कहा कुछ लोग RSS को लेकर झूठ फैला रहे हैं।

Share This News

28 04 2024 Mohan Bhagwat Rss 23706509

Hyderabad:आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संघ परिवार ने कभी भी कुछ समूहों को दिए गए आरक्षण का विरोध नहीं किया है। हैदराबाद में एक शैक्षणिक संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि संघ की राय है कि जब तक जरूरत हो आरक्षण बढ़ाया जाना चाहिए।

RSS ने किया आरक्षण का समर्थन

उन्होंने कहा, “संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार सभी आरक्षणों का समर्थन करता रहा है लेकिन कुछ लोग झूठे वीडियो प्रसारित कर रहे हैं।” मोहन भागवत का यह बयान तब आया है जब आरक्षण को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध चल रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख भागवत ने पिछले साल नागपुर में कहा था कि जब तक समाज में भेदभाव है तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा था, भेदभाव अदृश्य होते हुए भी समाज में मौजूद है।

झूठा वीडियो किया जा रहा प्रसारित

मोहन भागवत ने कहा, “एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है कि RSS  आरक्षण के खिलाफ है और हम इसके बारे में बाहर नहीं बोल सकते। अब यह पूरी तरह से झूठ है। ये असत्य बात है और गलत बात है। संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार सभी आरक्षणों का समर्थन करता रहा है।”

देश में दो चरणों में 190 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं और पांच चरण अभी बाकी हैं। पहले भी कई पार्टियों के नेता बीजेपी और आरएएस पर आरोप लगाते रहे हैं कि वे आरक्षण खत्‍म कर देंगे। इन सब के बीच अब चुनावी समय में आरक्षण को लेकर एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिस पर मोहन भागवत ने सफाई दी है। अब देखना है कि क्या मोहन भागवत के इस बयान के बाद आरक्षण पर चल रहा बयानबाजी खत्म हो पाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.

मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों

📍 नवादा में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल Nawada: हर बच्चे.

चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता

LPG Price Hike: जिसका डर था वही बात हो गई। कांग्रेस नेता.