Skip to main content

SPOT TV | Best News Channel

Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027

“मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी…” लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की लेने जा रहे हैं शपथ, मोदी आज रचने जा रहे हैं इतिहास।

Share This News

Screenshot 2024 06 09 155123

New Delhi, R.Kumar: “मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी…” कुछ इसी अंदाज में मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ ही देर बाद तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के पद की शपथ लेंगे। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों से मुलाकात के दौरान कहा कि गवर्नेंस पर ध्‍यान दें और सुनिश्चित करें कि परियोजनाएं समय पर पूरी हों। वहीं, सुबह शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी राजघाट, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल” और वॉर मेमोरियल पहुंचे। पीएम मोदी आज शपथग्रहण कर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर लेंगे, जो तीन बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। विशेष अतिथि दिल्‍ली पहुंच चुके हैं, राष्‍ट्रपति भवन में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। राष्ट्रपति भवन में 09 जून को शाम 07.15 बजे शपथ ग्रहण समारोह होना है। मोदी सरकार 3.0 शपथ ग्रहण से ज्‍यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि नई कैबिनेट में कौन-कौन होगा। दरअसल, इस बार बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। इसलिए गठबंधन की सरकार में विपक्षियों की अहमियत काफी बढ़ गई है।
सूत्रों की मानें तो  एनडीए की सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी (TDP), जनता दल युनाइटेड (JDU) और जनता दल (सेक्युलर) समेत अन्‍य पार्टियों ने बीजेपी के सामने अपनी मांग रख दी है। हालांकि, अभी तक ये सामने नहीं आया है कि किस दल को क्‍या पोर्टफोलियो मिलने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो गृह मंत्रालय , वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अलावा शिक्षा और संस्कृति जैसे दो मजबूत वैचारिक पहलुओं वाले मंत्रालय बीजेपी के पास रहेंगे, जबकि उसके सहयोगियों को पांच से आठ कैबिनेट पद मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ

Patna: बिहार की राजधानी पटना समेत देश- दुनिया में लोक आस्था के.

पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू?

न्यूज डेस्क: देश की राजनीति में सामान्य वर्ग की भूमिका और उसके.

UP Politics: चंद्रशेखर रावण होंगे UP के CM!, बाबा-बबुआ-बुआ

News Desk, R. K. Mishra: उत्तर प्रदेश के चुनाव की तारीख नजदीक.