SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
March 28, 2026 3:07 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया, बुमराह ने की शानदार गेंदबाजी।

Share This News

Img 20240412 094037मुंबई: IPL 2024 के 25वें मुकाबले में 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए। कप्तान फाफ डुप्लेसिस (61), रजत पाटीदार (50) और दिनेश कार्तिक (53) ने फिफ्टी जड़ी। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 15.3 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। यह MI की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के हीरो रहे तीन खिलाड़ी।

जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। इस दौरान वह काफी किफायती भी रहे। बुमराह ने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 5.2 की इकॉनमी से 21 रन देकर 5 सफलताएं प्राप्त कीं। उन्होंने विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, सौरव चौहान और विजयकुमार वैश्य को अपना शिकार बनाया।

ईशान किशन

मुंबई इंडियसं को ईशान किशन ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने आते ही गेंदबाजों पर हमला शुरू किया और 34 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के जड़े।

सूर्यकुमार यादव

ईशान किशन का विकेट गिरने के बाद मैदान पर आए सूर्यकुमार यादव ने आते ही हवाई फायर करना शुरू किया। उन्होंने 273.68 की स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों पर 52 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले। उन्होंने 17 गेंदों पर फिफ्टी लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी

Spot TV/ Rajesh Kumar: आज की तारीख में मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव.

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet,

Darbhanga, News Desk: दरभंगा के Darbhanga College of Engineering में स्थित 3D.

बाढ़ की पुकार: “जाते-जाते हमें जिला बना दीजिए”- अपने

Headline बाढ़ से पांच बार सांसद रहे नीतीश कुमार। पटना जिला का.