SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 21, 2026 1:05 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

‘अबकी बार 400 पार…’संसद में खड़गे बोले, PM मोदी भी नहीं रोक पाए हंसी

Share This News
मल्लिकार्जुन खड़गे कहा कि आपके पास तो बहुमत है, पहले 330-334 थे, अब तो 400 पार हो रहा है।

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा के नेता विपक्ष Mallikarjun Kharge ने Congress MP डीके सुरेश के ‘…अलग देश की मांग करने के लिए मजबूर’ होने के बयान पर पार्टी का रूख साफ कर दिया है। राज्यसभा में खड़गे ने कहा कि ‘…अगर कोई देश को तोड़ने की बात करेगा, तो हम इसे कभी सहन नहीं करेंगे. चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। मैं खुद कहूंगा कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हम एक हैं और एक रहेंगे…’ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे Lok Sabha Election की संभावनाओं पर भी चुटकी ली। इसे लेकर ऊपरी सदन में दिलचस्प वाकया हुआ। खड़गे ने कहा कि बहुमत आपका है. पहले ही 330 सांसद हैं, अब तो 400 पार का नारा लग रहा है।

इस मौके को लपकते हुए BJP के सांसदों ने सीटें थपथापनी शुरू कर दी. इस पर प्रधानमंत्री PM Narendra Modi भी हंसते नजर आए। वहीं कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश के दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग के बयान से पैदा विवाद पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी प्रतिक्रिया दी है। इसे पूरे मामले पर बीजेपी ने सख्त रवैया अपनाया और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस बताए कि क्या वो इस बयान के साथ हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.