Skip to main content

SPOT TV | Best News Channel

Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027

Maldives का कबूलनामा- नहीं उड़ा पाएंगे इंडिया के दान किए विमान, राष्ट्रपति मुइज्जू की निकली हेकड़ी!

Share This News

Bb1mhjin

New Delhi, International Desk: भारतीय सैनिकों की वापसी के कुछ दिनों बाद ही मालदीव की हेकड़ी निकल गई है। मालदीव ने अब यह बात स्वीकार कर ली है कि उसके सैनिकों के पास भारत की तरफ से दिए गए तीन विमानों के संचालन की क्षमता नहीं है। आपको बता दें कि स्थानीय मीडिया में द्वीप देश के रक्षा मंत्री घासन मौमून के हवाले से ये खबर प्रकाशित की गई है। मौमून का कहना है कि मालदीव के सैनिकों ने विमान चलाने की ट्रेनिंग शुरू की थी लेकिन वो इसे पूरा नहीं कर पाए थे और अब हालत ये है कि उनका एक भी सैनिक ऐसा नहीं है जो भारत की तरफ से दिए गए विमानों का संचालन कर सके।

मालदीव की निकली हेकड़ी

मालदीव के रक्षा मंत्री के मुताबिक, मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) के पास मालदीव का कोई सैन्यकर्मी नहीं है जो भारतीय सेना की ओर से दान में दिए गए तीन विमानों को चला सके. हालांकि, कुछ सैनिकों को पिछली सरकारों के समझौतों के तहत उड़ान का प्रशिक्षण देना शुरू किया गया था। हमारे सैनिक कई कारणों से इसे पूरा नहीं कर पाए. ऐसे में फिलहाल हमारे सैन्य बल में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है, जिसके पास दो हेलीकॉप्टर और डोर्नियर को उड़ाने के लिए लाइसेंस हो या पूरी तरह से उड़ान की ट्रेनिंग हो।

भारतीय जवानों के मालदीव छोड़ने के बाद आया बयान

मालदीव के रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी ऐसे वक्त पर आई है, जब मोहम्मद मुइज्जू के आदेश के बाद भारत के 76 रक्षाकर्मियों ने देश छोड़ दिया था। मालदीव के राष्ट्रपति की ओर से 10 मई, 2024 तक मालदीव में तीन विमानन प्लेटफॉर्म चलाने वाले सभी भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस भेजने पर जोर देने के बाद दोनों देशों के संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया था।

राष्ट्रपति मुइज्जू की वजह से पैदा हुआ तनाव

आपको याद होगी कि चीन समर्थक माने जाने वाले राष्ट्रपति मुइज्जू ने सत्ता में आने के तुरंत बाद ही भारत से कहा था कि वो अपनी सेना को वापस बुला ले। पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान मुइज्जू ने लोगों से वादा किया था कि वो द्वीप देश से भारतीय सैनिकों को भेजकर ही दम लेंगे और उन्होंने ऐसा ही किया। हालांकि, भारत सैनिकों की जगह टेक्निकल एक्सपर्ट्स को मालदीव भेजकर कूटनीतिक जीत हासिल करने में सक्षम रहा है, लेकिन अभी भी India-Maldives Tension बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ

Patna: बिहार की राजधानी पटना समेत देश- दुनिया में लोक आस्था के.

पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू?

न्यूज डेस्क: देश की राजनीति में सामान्य वर्ग की भूमिका और उसके.

UP Politics: चंद्रशेखर रावण होंगे UP के CM!, बाबा-बबुआ-बुआ

News Desk, R. K. Mishra: उत्तर प्रदेश के चुनाव की तारीख नजदीक.