SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
February 16, 2026 6:35 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापा, पूर्णिया, सुपौल और अररिया में आईटी की बड़ी कार्रवाई।-पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापा, पूर्णिया, सुपौल और अररिया में आईटी की बड़ी कार्रवाई।-पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापा, पूर्णिया, सुपौल और अररिया में आईटी की बड़ी कार्रवाई।-पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापा, पूर्णिया, सुपौल और अररिया में आईटी की बड़ी कार्रवाई।-पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापा, पूर्णिया, सुपौल और अररिया में आईटी की बड़ी कार्रवाई।

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने PM से की मुलाकात, विकास के संबंध में मार्गदर्शन किया प्राप्त।

Share This News

202406203177563

Bhopal,R Kumar : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज की तारीख में नई दिल्ली में हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अलग-अलग मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी साझा की है।

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी उनके आवास पर मुलाकात की थी। बुधवार को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और प्रदेश में नक्सलवाद के नेटवर्क को खत्म करने में पुलिस को मिली सफलता का विवरण भी दिया था।

दरअसल, मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। इस जीत के बाद सरकार के लिए अब यह अहम हो जाता है कि वह चुनाव में जनता से किए गए अपने उन वादे को पूरा करे, जिसके चलते जनता ने उन्हें प्रचंड जीत दी है।

जानकारों की मानें तो सीएम मोहन यादव के दिल्ली दौरे के दौरान जनता से किए गए तमाम वादे को पूरा करने का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। इसी के चलते सीएम दिल्ली में तमाम विभागों के मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। अब देखना है कि आने वाले दिनों में सीएम की पीएम से ये मुलाकात मध्य प्रदेश को कितना फायदा पहुंचाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार

Spot TV News | Patna/New Delhi: सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2024 में.

पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापा, पूर्णिया, सुपौल और

पटना/ पूर्णिया/सुपौल/अररिया: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप.

“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी,

नई दिल्ली,जी.कृष्ण: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR).