SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 13, 2026 9:25 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

CM ने भागलपुर में ‘Khelo India Youth Games-2025’ का लिया जायजा, प्रतिभागी खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्द्धन।

Share This News

Whatsapp Image 2025 05 13 At 12.34.34 Pm

Patna, A. Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर स्थित सैण्डिस कंपाउंड के इंडोर स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ के खेल परिसर का मुआयना कर खिलाड़ियों से मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ में भाग ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैण्डिस कंपाउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में दिल्ली और छत्तीसगढ़ के बीच आयोजित महिला सिंगल बैडमिंटन मैच का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम परिसर का भ्रमण कर विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ियों एवं दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। कार्यक्रम में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मुख्यमंत्री को पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद श्री अजय कुमार मंडल, सांसद श्री गिरिधारी यादव, विधायक श्री गोपाल मंडल, विधायक श्री ललन कुमार, विधायक श्री ललित नारायण मंडल, विधायक श्री पवन यादव, भागलपुर के जिला परिषद् अध्यक्ष श्री मिथुन कुमार यादव, भागलपुर नगर निगम की मेयर डॉ० वसुंधरा लाल, पूर्व सांसद श्री बुलो मंडल, पूर्व सांसद श्रीमती कहकशां परवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन सह खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त श्री दिनेश कुमार, भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक कुमार, भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ० नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदयकांत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.

मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों

📍 नवादा में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल Nawada: हर बच्चे.

चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता

LPG Price Hike: जिसका डर था वही बात हो गई। कांग्रेस नेता.