SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 25, 2026 12:11 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

IND vs ENG: इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में भारत ने हराया, बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि हिल गए अंग्रेज

Share This News
रांची: 05 टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में इंडिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से मात दे दी। मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को चौथी पारी में 192 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अपने घर में 200 से कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखा है।
भारत को घर में हराना आसान नहीं!
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चौथे टेस्ट मैच के बाद कहा कि यह एक कठिन सीरीज थी सभी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से जीत हासिल हुई है मुझे अपने सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ पर गर्व है। रोहित ने आज यहां सीरीज जीतने के बाद कहा, “यह एक कठिन सीरीज थी। मुझे अपने सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ पर गर्व हैं। मैं बहुत खुश हूं। सभी युवा खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में बहुत मेहनत करके आए हैं और उन्होंने यह कर के दिखाया कि वे टीम में रहने के काबिल हैं। मेरा और राहुल भाई (राहुल द्रविड़) का काम है कि उन्हें सकारात्मक माहौल दें। जुरेल ने दो शानदार पारियां खेलीं, यह उनकी परिपक्ता को दिखाता है।”
उन्होंने कहा, “महत्वपूर्ण खिलाड़ियों की कमी से युवा खिलाड़ियों पर बाहर से बहुत दबाव होता है, लेकिन सबने अच्छा प्रदर्शन किया। इन युवा खिलाड़ियों ने दिखाया कि वह किसी भी परेशानी से उबरने के लिए तैयार हैं। हम धर्मशाला का भी मैच जीतने जीतने के लिए खेलेंगे। हैदराबाद टेस्ट में भी हमने अच्छा खेला था, लेकिन कुछ रनों से जीत झोली में आने से रह गयी थी, लेकिन उसके बाद तीन मैचों में टीम ने मिलकर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। यह एक शानदार श्रृंखला हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां मैच भी जीतना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

इंडियन टीम ने अपने घर में 33वीं बार चौथी पारी में 200 से कम के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। इन 33 मैचों में से टीम इंडिया ने 30वीं बार जीत दर्ज की है। सिर्फ 3 ही ऐसे मौके रहे जब टीम इंडिया 200 से कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को ड्रॉ कराया है। ऐसे में भारतीय टीम का इस मामले में रिकॉर्ड अजेय है, क्योंकि उसे 200 से कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक भी बार हार नहीं मिली है।

टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया को अपने घर में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 से कम के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत मिली थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर 2013 में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से धूल चटाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.

CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार

Nawada: सीबीएसई 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए.

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.