SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 27, 2026 11:28 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

Ind vs Ban 2nd Test: कानपुर टेस्ट पर बारिश का खतरा, मैच ड्रॉ हुआ तो जानिए क्या होगा?

Share This News

Screenshot 2024 09 26 152258

HIGHLIGHTS

  • कानपुर टेस्ट पर बारिश का खतरा!
  • Ind vs Ban 2nd Test भारत के लिए महत्वपूर्ण है।
  • 27 सितंबर से कानपुर के Greenpark स्टेडियम में मैच।

New Delhi, Sports Desk: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से शुरू होना है। लेकिन इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कानपुर टेस्ट के शुरुआती 3 दिन में बारिश की संभावना बताई जा रही है। 27 सितंबर से कानपुर के Greenpark स्टेडियम में होने वाले इस दूसरे टेस्ट मैच में अगर बारिश ने बाधा डाली तो World Test Championship के प्वाइंट्स टेबल पर इसका क्या असर पड़ना तय है।

भारत को उठाना पड़ सकता है नुकसान

27 सितंबर को कानपुर में 93 फीसदी बारिश की आशंका जताई गई है। इसी तरह 28 सितंबर को 80 और 29 सितंबर को 59 फीसदी बारिश की आशंका है। कानपुर टेस्ट अगर बारिश की वजह से ड्रॉ पर खत्म होता है तो इससे भारत को नुकसान हो सकता है। इस स्थिति में भले ही भारतीय टीम सीरीज 1-0 से जीत जाएगी लेकिन WTC फाइनल की रेस में ये ड्रॉ एक ब्रेकर की तरह हो सकता है। दरअसल अभी WTC की प्वाइंट्स टेबल में भारत 71.67 फीसदी अंकों के साथ पहले नंबर पर है। वहीं बांग्लादेश अंक तालिका में छठे स्थान पर बना हुआ है। उसके 39.29 फीसदी अंक हैं।

दूसरा टेस्ट भारत के लिए जीतना जरूरी

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट ड्रॉ होता है तो दोनों ही टीमों को 4-4 अंक दिए जाएंगे। लेकिन इस स्थिति में भारत के अंक घटकर 68.18 फीसदी हो जाएंगे जबकि दूसरा टेस्ट अगर भारतीय टीम जीतती है तो उसके अंक बढ़कर 74.24 प्रतिशत हो जाएंगे।

फाइनल के लिए 5 जीत जरूरी

अब भारत को अभी WTC फाइनल से पहले 9 टेस्ट मैच और खेलने हैं और उसे 5 में जीत हासिल करनी होगी तभी वह फाइनल का टिकट कटा पाएगा। अगर दूसरा टेस्ट ड्रॉ होता है तो भारत को बाकी टेस्ट जीतने होंगे जो उसको न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से उनकी ही सरजमीं पर खेलने हैं। ऐसे में यह मैच भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.