SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 20, 2026 8:35 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

PMCH के निर्माणधीन नए भवन में ओपीडी का उद्घाटन,JDU चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ ने सीएम को दी बधाई।

Share This News

Patna: जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एल.बी.सिंह व उपाध्यक्ष डॉ मधुरेंदु पांडेय ने आज सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के निर्माणधीन नए भवन में ओपीडी सहित कई अन्य सेवाएं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटन किए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी है।

नेताओं ने कहा पीएमसीएच के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जो परिकल्पना है विश्व स्तरीय अस्पताल बनाने का उस लक्ष्य को पूरा करने में यह मिल का पत्थर साबित होगा। डॉ.सिंह एवं डॉ.पांडेय ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है जिससे सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था काफी सुदृढ़ हुई है।

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने का काम किया है।जिसका लाभ ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा है। सूबे की अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सदर अस्पतालों के साथ साथ बड़े अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं होने के कारण रोगियों में काफी इजाफा हुआ है। सरकार ने सभी विधा के चिकित्सकों एवं औषधियों की उपलब्धता कर जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का काम किया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 903.57 करोड़ की लागत की पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पी०एम०सी०एच०) के पुनर्विकास परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत नवनिर्मित भवनों सहित बिहार की 214 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 17 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.