SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 23, 2026 3:49 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

‘मैं फ्री में बच्चे पैदा नहीं करती…’, 3 करोड़ दो तो पैदा करूंगी बच्चा…समझे।

Share This News

Viral: हिंदी गाने का एक बोल है, ‘शादी करके फंस गया यार, अच्छा खासा था कुंवारा।’ आप खबर की हेडलाइन देखकर यही सोच रहे होंगे। आप ये भी सोच रहे होंगे कि ये तो शादी बड़ी महंगी पड़ी। खैर आगे बढ़ते हैं और जरा जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है और ऐसा वो महिला अपने पति से क्यों कह रही है?

दरअसल यहां महिला ने अपने लिए बेहतर अवसर बना लिया। महिला बच्चे पैदा करने के लिए अपने ही पति से करोड़ों रुपए और महंगे गिफ्ट्स की डिमांड करती है। महिला का कहना है कि वह बच्चे पैदा करने का दर्द मुफ्त में क्यों झेले।

बच्चे पैदा करने के लिए लेती हूं 3 करोड़ रुपए।

मोहतरमा का नाम सौदी है और वह दुबई में रहती है। सौदी कहती है कि उसका पति करोड़पति है और उसकी कमाई करोड़ों में है। वह बड़े ही गर्व से कहती है कि बच्चे पैदा करने के लिए हर प्रेग्नेंसी से पहले कम से कम ढाई से तीन करोड़ रुपए तक का गिफ्ट लेती है। वह पहले ही अपने पति को बता देती है कि उसे गिफ्ट में क्या-क्या चीजें चाहिए। गिफ्ट के अलावा वह कुछ पैसे अपने अकाउंट में जमा भी करवाती है। तब जाकर वह प्रेग्नेंट होती है और बच्चे को जन्म देती है। यानि सौदा में कोई समझौता नहीं!

बच्चे पैदा करने का दर्द फ्री में नहीं सहुंगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सौदी को उसके पति ने एक बार फिर से बच्चा पैदा करने को कहा। तो फिर सौदी ने अपने पति से बच्चे के जन्म के बदले अपने लिए एक नई महंगी कार और उसी की मैचिंग का हर्मीज़ बर्किन बैग डिमांड कर दी। इसके अलावा वह हर बच्चे के लिए अपने पति से £200,000 यानि 2 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का भत्ता लेती है। इस बार भी वह 2 करोड़ से ज्यादा रुपए की मांग की है। सौदी का कहना है कि वह बच्चे पैदा करने का दर्द फ्री में तो नहीं सहेंगी। कीमत तो चुकानी पड़ेगी।

बच्चे पैदा करने के लिए गिफ्ट्स को टुकड़ों में लेती है।

सौदी कहती हैं कि वह बच्चे पैदा करने के लिए गिफ्ट्स को किश्त में लेती है। सबसे पहले वह अपने लिए एक डायमंड रिंग लेती हैं। दूसरा महंगा गिफ्ट वह बच्चे के जन्म के समय लेती हैं। ये गिफ्ट लाखों रुपए के होते हैं। इसके अलावा वह एक गाड़ी भी लेती हैं। उनके पति ही उनकी सारी थैरेपीज़ और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का खर्चा उठाते हैं। वैसे तो घर में तमाम नौकर लगे हुए हैं लेकिन सौदी रात में अच्छे से सो सके इसलिए उन्हें रात में एक नर्स उनकी सेवा के लिए चाहिए होती है। वह नर्स उनके बच्चे को भी संभालती है। यानि नखरे तेरे माशा अल्लाह। हुस्न तुम्हारा, माशा-अल्लाह उफ़ ये जवानी, माशा-अल्लाह, माशा-अल्लाह!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.