SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 4, 2026 7:12 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।

लक्ष्मण गुप्ता ने “बालश्रम भारत के संदर्भ में एक विधिक विश्लेषण” विषय पर  पूरा किया शोध कार्य 

Share This News
  • Img 20240922 Wa0002महामहिम राज्यपाल ने लक्ष्मण गुप्ता को प्रदान की पीएचडी की उपाधि

मऊ। कोपागंज नगर पंचायत के मोहल्ला दोस्तपुरा निवासी स्व० पारस गुप्ता के मझले पुत्र लक्ष्मण गुप्ता को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के 28वें दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं कुलपति प्रो० बंदना सिंह द्वारा विधि संकाय में “बाल श्रम भारत के संदर्भ में एक विधिक विश्लेषण” नामक शीर्षक पर अपना शोध कार्य पूरा करने के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।विदित हो कि डॉ०लक्ष्मण गुप्ता वर्तमान में संत लखन दास विधि महाविद्यालय मरदह गाज़ीपुर में विधि संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। डा०लक्ष्मण गुप्ता का परिवार उच्च शिक्षा से आच्छादित है, इनके बड़े भाई डॉ० सुनील कुमार गुप्ता जहां एक कुशल डॉक्टर के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं, वहीं छोटे भाई डॉ० अरुण कुमार गुप्ता शाहजहांपुर में रजिस्टर के पद पर कार्यरत हैं। बताते चलें कि डॉक्टर लक्ष्मण गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा स्थानीय नगर पंचायत कोपागंज से प्रारंभ हुई तथा उच्च शिक्षा शिब्ली नेशनल कॉलेज आजमगढ़ से एलएलबी करने के बाद राजा तालाब वाराणसी से एलएलएम की उपाधि प्राप्त किए हैं, तथा विधि क्षेत्र से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर अध्ययन एवं अध्यापन का कार्य करने लगे, इन्होंने अपना शोध कार्य शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज से डॉक्टर इश्तियाक अहमद के दिशा निर्देश में पूर्ण किया उनके इस मौलिक शोध‌ कार्य से स्कालरों एवं विधि कार्य में लगे हुए लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

डॉ लक्ष्मण गुप्ता के इस सफलता से जहां माता गायत्री देवी एवं बड़े भाई डॉक्टर सुनील गुप्ता, साधना गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता के साथ इनके गुरु डॉ इश्तियाक अहमद, डॉ० असहद अहमद, डॉ० खालिद शमीम, डॉ० नदीम, डॉ० सुफियान, डॉ० हारिश‌ एवं विधि महाविद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र पांडेय ने आशीर्वाद प्रदान किया है। वहीं विद्यालय के प्रदीप पांडेय, प्रभाकर पांडेय,व पूर्वी संसार के संपादक ओमप्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल अजीज खान, संपादक प्रवीण राय, मनोज कुमार वर्नवाल, वेदप्रकाश मिश्रा, धर्मेंद्र चौरसिया, बुद्धिराम राजभर डा० आनंद प्रकाश द्विवेदी, अरुण पांडेय आदि ने बधाई दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.