SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 27, 2026 7:03 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

आजमगढ़ में संसदीय अध्ययन समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Share This News

Fb Img 1764842209248जनपद आजमगढ़–मऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की बैठक आज आजमगढ़ में समिति के माननीय सभापति श्री किरण पाल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में जनपद के माननीय जनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जनपद से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा नीतिगत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता से निस्तारित करने पर बल दिया।

Fb Img 1764842188703

इस दौरान विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु ने कहा कि “आजमगढ़ में आयोजित संसदीय अध्ययन समिति की बैठक बेहद सार्थक रही। समिति के सभापति माननीय किरण पाल जी के नेतृत्व में जनपद से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आजमगढ़ और मऊ दोनों जनपदों में विकास कार्यों की गति तेज़ हो तथा जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान हो। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनहित सर्वोपरि है और हर समस्या का निस्तारण पारदर्शी तरीके से किया जाए।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि समिति की इस बैठक से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और जनता को इसके सकारात्मक परिणाम जल्द दिखाई देंगे।”

संसदीय अध्ययन समिति की यह बैठक क्षेत्र के विकास और सुशासन को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.