SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 12, 2026 9:07 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
UP Politics: चंद्रशेखर रावण होंगे UP के CM!, बाबा-बबुआ-बुआ की बढ़ेगी टेंशन?-UP Politics: चंद्रशेखर रावण होंगे UP के CM!, बाबा-बबुआ-बुआ की बढ़ेगी टेंशन?-UP Politics: चंद्रशेखर रावण होंगे UP के CM!, बाबा-बबुआ-बुआ की बढ़ेगी टेंशन?-UP Politics: चंद्रशेखर रावण होंगे UP के CM!, बाबा-बबुआ-बुआ की बढ़ेगी टेंशन?-UP Politics: चंद्रशेखर रावण होंगे UP के CM!, बाबा-बबुआ-बुआ की बढ़ेगी टेंशन?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?

घोसी तहसीलदार के खिलाफ वकीलों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी

Share This News

Screenshot 2025 0211 152621

  • भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर तहसीलदार का बहिष्कार
  •  जब तक अधिवक्ता रूठा है न्याय प्रशासन झूठा है

घोसी। तहसीलदार शैलेंद्र चंद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्र के नेतृत्व में तहसील अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए चक्रमण किया और तहसीलदार का बहिष्कार किया।

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्र ने कहा है कि शैलेंद्र चंद्र सिंह ने बिना साक्ष्य और सबूत के सैकड़ों महत्वपूर्ण फाइलों को खारिज किया था, जिससे आम जनता को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

वरिष्ठ अधिवक्ता कालिकादत्त दत्त पाण्डेय ने कहा कि तहसीलदार ने जानबूझकर गलत फैसले लिए और कई मामलों में भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि यह पूरे न्यायिक व्यवस्था की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है।

वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश राय ने शैलेंद्र चंद्र सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि जब तक तहसीलदार के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा तो आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शमशाद अहमद, नजमुल इकबाल, जनार्दन यादव, सतीश पाण्डेय, तहसील बार एसोसिएशन के मंत्री राजेश सोनकर, पूर्व मंत्री ब्रजेश पाण्डेय, कैलाश,नदीम अख्तर, सुतीक्ष्ण मिश्र उमाशंकर उपाध्याय समेत बड़ी तादाद में जिला कलेक्ट्रेट बार और तहसील बार घोसी के अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

UP Politics: चंद्रशेखर रावण होंगे UP के CM!, बाबा-बबुआ-बुआ

News Desk, R. K. Mishra: उत्तर प्रदेश के चुनाव की तारीख नजदीक.

दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और

News Desk: देश में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। चारों.

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.