SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 27, 2026 7:05 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

थाना घोसी ने जिले में हासिल किया पहला स्थान, उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

Share This News

थाना घोसी ने जिले में हासिल किया पहला स्थान, उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

Img 20251204 Wa0005

घोसी/मऊ/ पवन उपाध्याय। कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने और अपराध नियंत्रण में लगातार प्रभावी प्रदर्शन के लिए थाना घोसी को जिला स्तर के मूल्यांकन में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि न सिर्फ थाना घोसी के बेहतर कार्यप्रणाली की पहचान है बल्कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की दिशा में पुलिस टीम की निष्ठा और प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Img 20251204 Wa0003

क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी ने थाना घोसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और टीम की सक्रियता, समयबद्ध निस्तारण, गश्त व्यवस्था, शिकायतों के समाधान तथा जनता से संवाद की मजबूत व्यवस्था की सराहना की। जिले में विभिन्न मानकों पर आकलन के बाद थाना घोसी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता के रूप में चुना गया।

Img 20251204 Wa0006

इसी मौके पर पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, हेड मोहर्रिर इंद्रेश यादव, आरक्षी अवनीश कुमार यादव और महिला आरक्षी काजल सिंह शामिल रहे। सभी को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Img 20251204 Wa0004

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है और उनकी मेहनत से ही थाना घोसी ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस का काम सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं बल्कि जनता में विश्वास बढ़ाना भी है। घोसी थाना टीम ने दोनों मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन किया है। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को इसी समर्पण और और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे भी कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.