SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 26, 2026 6:51 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

घोसी जल-कल योजना में बड़ा खेल: अधूरा काम, पूरा भुगतान—सभासद ने खोला भ्रष्टाचार व धमकियों का पिटारा

Share This News

Img 20251212 Wa0010घोसी/ विवेक चौहान। आदर्श नगर पंचायत घोसी के वार्ड नं.-5 में जल-कल योजना के नाम पर खुलेआम भ्रष्टाचार और मनमानी का मामला सामने आया है। सभासद पद्माकर मौर्य ने जल शक्ति मंत्रालय, लखनऊ को दिए पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं कि सरकार द्वारा हर घर तक पानी पहुँचाने की योजना का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, लेकिन भुगतान पूरा उठा लिया गया। हैरानी की बात यह है कि अब तक एक भी घर में जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है।

सभासद पद्माकर मौर्य के मुताबिक, जब इस पूरे प्रकरण पर नगर पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ईओ) अनिल कुमार से जानकारी मांगी गई, तो वे स्पष्ट जवाब देने से बचते दिखे। इतना ही नहीं, उनके साथ कुलदीप सोनकर पुत्र कन्हैया सोनकर, जो न तो रजिस्टर्ड कर्मचारी हैं और न ही किसी भी तरह से अधिकृत स्टाफ या ठेकेदार हैं, उन्होंने पद्माकर मौर्य को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

सभासद का आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने फर्जी एससी/एसटी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी और कहा—“मुंह बंद नहीं किया तो जान से मरवा देंगे।”

पद्माकर मौर्य का कहना है कि योजना के नाम पर कार्य बिना पूर्ण किए ही धन निकाल लिया गया, और विपक्ष या सवाल उठाने वालों को धमकाकर चुप कराने की कोशिश की जा रही है।

मामले के गवाह के रूप में जुल्फेकार अहमद (अध्यक्ष, सभासद संघ), प्रेमचन्द्र यादव, सागर कुमार (सभासद प्रतिनिधि), अजित सोनकर, सरफराज, आफताब और तुफैल सभासद मौजूद रहे।

सभासद ने मंत्रालय से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को किसी भी समय अप्रिय घटना का खतरा है। साथ ही दोषी अधिकारियों व उनके समर्थकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.

CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार

Nawada: सीबीएसई 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए.

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.