SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
June 7, 2026 8:04 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।

घोसी कोतवाली का अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने किया वार्षिक निरीक्षण

Share This News

Img 20251213 Wa0007

घोसी/ विवेक चौहान। घोसी कोतवाली में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना स्तर पर संचालित सभी प्रमुख व्यवस्थाओं, अभिलेखों और पुलिस कार्यप्रणाली का गहनता से अवलोकन किया। सबसे पहले उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर का निरीक्षण कर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।

निरीक्षण के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधों की रोकथाम, पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने तथा आमजन को जागरूक करने पर विशेष बल दिया। इसके पश्चात उन्होंने बन्दी गृह, बैरक एवं थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल तथा पुलिसकर्मियों के रहने की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने मालखाना एवं असलहा का निरीक्षण करते हुए सरकारी असलहों, गोला-बारूद के सुरक्षित रख-रखाव, नियमित सफाई तथा रजिस्टरों के समुचित संधारण की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अभिलेख अद्यतन रहें और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने सीसीटीएनएस प्रणाली की समीक्षा कर ऑनलाइन कार्यों को समय से पूर्ण करने और विवेचना कक्ष का निरीक्षण करते हुए लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली। विवेचनाओं को नियमानुसार शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह सहित कोतवाली के सभी उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.

Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा

New Delhi, News Desk: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में.

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.