SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 21, 2026 4:38 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपध्याय BJP में शामिल, ममता बोली- खुशी है कि नकाब उतर गया।

Share This News

कोलकाता: कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोप्धयाय ने भाजपा का दामन थाम लिया। गुरूवार को पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलवाई। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा, ‘आज मैंने एक नए क्षेत्र में कदम रख लिया है। जिस तरह से उन्होंने मेरा स्वागत किया है वह अभिभूत करने वाला है। हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार से लड़ना है। इसके साथ ही उन्होंने संदेशखाली घटना पर भी प्रतिक्रिया दी’।

मोदी परिवार में स्वागत।

अभिजीत गंगोपध्याय ने संदेशखाली पर कहा, ‘यह बहुत बुरी घटना है। नेता वहां गये हैं। उन्हें वहां पहुंचने से रोका गया है। इसके बावजूद, वे वहां पहुंचे और महिलाओं के साथ खड़े हुए और भाजपा संदेशखाली में उत्पीड़ित लोगों का मुद्दा उठा रही है।‘ उन्होंने पार्टी में शामिल होते हुए खुशी जताई और कहा, ’मैं बीजेपी में शामिल होकर खुश हूं और पार्टी के सिपाही के तौर पर काम करूंगा। हमारा उद्देश्य राज्य से भ्रष्ट टीएमसी शासन को बाहर करना है’।

चहरे से अब नकाब उतर गया है।

अब प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिजीत गंगोपध्याय के बीजेपी में शामिल होने पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि गंगोपध्याय के चहरे से नकाब उतर गया है। अब इसका फैसला जनता करेगी। मैने बहुत कुछ देखा। मैंने इंटरव्यू भी देखा। मैंने एक के बाद एक निर्देश देखे। कल जनता आपका फैसला सुनाएगी। तैयार रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.