SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 15, 2026 10:18 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

Farmers Protest: 26 फरवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च,14 मार्च को राजधानी दिल्ली में होगा महापंचायत।

Share This News

चंडीगढ़: गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक हुई। इस बैठक में  देशभर के कई राज्यों से पहुंचे किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। जिसमें 26 फरवरी को देशभर में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च करने का फैसला लिया है। वहीं  14 मार्च को किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत करेंगे।

किसान नेता जोगिंदर सिंह उग्रराहां ने बताया कि 23 फरवरी को किसान पूरे देश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के पुतले फूकेंगे। खनौरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत पर किसान नेताओं ने दुख जताया और श्रद्धाजंलि अर्पित की। किसान नेताओं ने कहा कि किसान संगठन पूरे देश में रोष और काला दिन के रूप में प्रदर्शन करेंगे।

हत्या का केस दर्ज करने की मांग

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने पंजाब की सीमा पर कार्रवाई की है। उन्होंने हरियाणा पुलिस के खिलाफ 302 के तहत केस दर्ज करने की मांग की। किसान नेता कहा कि मामले की न्यायिक जांच की जाए। हरियाणा के सीएम व गृह मंत्री के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग उन्होंने की। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग भी संयुक्त किसान मोर्चा ने की। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 26 फरवरी को देशभर में किसान हाइवे पर ट्रैक्टर मार्च करेंगे। एक तरफ की सड़क खुली रहेगी। इसी दिन शाम को विश्व व्यापार संगठन (WTO) का पुतला भी फूंका जाएगा।

अमित शाह, मनोहर और विज का मांगा इस्तीफा

संयुक्त किसान मोर्चा ने देश के गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के इस्तीफे की मांग भी की। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से राकेश टिकैत ने कहा कि ये लंबी लड़ाइयां हैं। हमें एक ‘मोर्चे’ से नहीं, दिल्ली को चारों दिशाओं से घेरना होगा, जैसा हमने पहले किया था। सभी किसानों को एक साथ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ (आईपीसी की) धारा 320 के तहत प्रदर्शनकारी किसान की हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करते हैं। इस मौत की न्यायिक जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.

मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों

📍 नवादा में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल Nawada: हर बच्चे.

चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता

LPG Price Hike: जिसका डर था वही बात हो गई। कांग्रेस नेता.