SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 1, 2026 10:36 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।

UP में BJP कार्यकर्ताओं को CM योगी का ‘Power Booster’,कहा- ‘बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं’

Share This News

Cm Yogi

HIGHLIGHTS

  • ‘बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं’-योगी
  • BJP कार्यकर्ताओं को सीएम का ‘पावर बूस्टर’
  • हमारी सरकार बिना भेदभाव के काम करती है- योगी

Lucknow, News Desk: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजा आने के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक रविवार को लखनऊ में हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन के दौरान कई अहम बातें कहीं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप सब के सहयोग से हमने यूपी में माफियाओं को मुक्त किया है। पहले ताजिया के नाम पर घर तोड़े जाते थे, तार हटाए जाते थे लेकिन अब मनमानी नहीं चलती है। कानून का राज है।

हमारी सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है- योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि हमारी सरकार 56 लाख गरीबों को बिना किसी भेदभाव के घर दिए और आज 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दे रही है। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ही मंत्र पर चल रहे हैं, जिसका नाम सेवा ही संगठन है।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की हार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमने काम कर के दिखाया है। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों ने साजिश रची और वह उसमें सफल हुए।

हमारा वोट शेयर कम नहीं हुआ-CM

बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “उपचुनाव के लिए हमें अभी से तैयारी शुरू करनी है। सभी 10 सीटों पर हम जीतेंगे। हमारा वोट शेयर कम नहीं हुआ है। हमारा संकल्प होना चाहिए कि 2027 में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि आज यूपी में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है। हमें इस विकास को और आगे ले जाना है। कार्यकारिणी की बैठक में सीएम योगी ने कहा कि जहां हम अति आत्मविश्वास में रहते हैं, लगता है कि जीत ही रहे हैं, वहां कई बार चोट पहुंच जाती है। जिसकी वजह से विपक्ष उछलकूद कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने 500 वर्षों का इंतजार खत्म किया है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ डबल इंजन की सरकार ने सपना साकार किया है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं को किसी भी स्थिति में बैकफुट में आने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.

पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा

HighLights पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता का निधन। एसआइएस ग्रुप के.

R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक

Headlines नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर युवाओं को मिलेगा कौशल.