SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
March 7, 2026 8:16 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
“नीतीश-लालू युग का अंत! अब कौन बदलेगा बिहार की किस्मत?”-“नीतीश-लालू युग का अंत! अब कौन बदलेगा बिहार की किस्मत?”-“नीतीश-लालू युग का अंत! अब कौन बदलेगा बिहार की किस्मत?”-“नीतीश-लालू युग का अंत! अब कौन बदलेगा बिहार की किस्मत?”-“नीतीश-लालू युग का अंत! अब कौन बदलेगा बिहार की किस्मत?”-BJP ने सीएम नीतीश कुमार को इतिहास के कूड़ेदान में डाल दिया: आदित्य पासवान-BJP ने सीएम नीतीश कुमार को इतिहास के कूड़ेदान में डाल दिया: आदित्य पासवान-BJP ने सीएम नीतीश कुमार को इतिहास के कूड़ेदान में डाल दिया: आदित्य पासवान-BJP ने सीएम नीतीश कुमार को इतिहास के कूड़ेदान में डाल दिया: आदित्य पासवान-BJP ने सीएम नीतीश कुमार को इतिहास के कूड़ेदान में डाल दिया: आदित्य पासवान

CM ने DSP यातायात एवं यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का किया लोकार्पण, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Share This News

Img 20250802 114405

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार 01 अणे मार्ग से पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस वाहनों को रवाना किया। इन नये पुलिस वाहनों के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और शहरों में यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रभावी ढंग से ट्रैफिक मॉनिटरिंग, दुर्घटना नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों के पालन पर भी कड़ी नजर रखी जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी। राज्य के विभिन्न जिलों में यातायात व्यवस्था इससे और सुदृढ़ होगी। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन और बेहतर होगा।

कार्यक्रम की शुरूआत में पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया ।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक, स्पेशल ब्रांच सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात सुधांशु शेखर, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रोविजनिंग अजिताभ कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, पटना रेंज श्री जितेन्द्र राणा, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

“नीतीश-लालू युग का अंत! अब कौन बदलेगा बिहार की

Headline जेपी आंदोलन की आखिरी कड़ी खत्म: नए बिहार का नेता कौन?.

BJP ने सीएम नीतीश कुमार को इतिहास के कूड़ेदान

Patna,News Desk: बिहार की राजनीति एक बार फिर बड़े बदलाव के दौर.

भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय

Bhagalpur:  “जब खेतों में इरादों की फसल उगाई जाएगी, तभी किसानों की.