SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
April 20, 2026 7:21 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.

Chandrababu Naidu चौथी बार बने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, Pawan Kalyan होंगे उप मुख्यमंत्री।

Share This News

6669548d8bdab Chandrababu Naidu And Pawan Kalyan 125556352 16x9

Vijayawada, News Desk: चंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सुपरस्टार रजनीकांत और चिरंजीवी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चंद्रबाबू नायडू के अलावा पवन कल्याण और नारा लोकेश ने भी शपथ ग्रहण की। आपको बता दें कि पवन कल्याण डिप्टी सीएम के तौर पर राज्य की कमान संभालेंगे। पवन ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीठपुरम सीट से जीतकर आए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह केसरपल्ली शहर के आईटी पार्क मैदान में हुआ है। पवन कल्याण ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंच पर बैठे सभी वरिष्ठ नेताओं को नमस्कार भी किया। इस बीच उन्होंने अपने बड़े भाई और दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

नायडू सरकार में टीडीपी से 20, जनसेना से दो और भाजपा से एक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण ने नायडू के बाद शपथ ली। वे राज्य के उपमुख्यमंत्री भी होंगे। इससे पहले मंगलवार को टीडीपी और एनडीए ने नायडू को अपने विधायक दल नेता चुना था

शपथ ग्रहण में मौजूद रहे ये मेहमान

1.पीएम नरेंद्र मोदी
2.अमित शाह
3. वेंकैया नायडू
4. जेपी नड्डा
5. नितिन गडकरी
6. एकनाथ शिंदे
7. चिराग पासवान
8. एनवी रमन्ना
9. अनुप्रिया पटेल
11. रजनीकांत
12. चिंरजीवी
13. प्रफुल्ल पटेल
14. राम दास अठावले

टीडीपी ने इस बार आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 175 में से 135 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया है। 21 सीटें जीतकर टीडीपी की सहयोगी और पवन कल्याण के नेतृत्व वाली पार्टी जनसेना दूसरे नंबर पर रही है। वहीं, बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा, वाईएसआरसीपी 11 सीटों पर सिमट गई है।

अमरावती एकमात्र राजधानी होगी
चंद्रबाबू नायडू ने शपथ ग्रहण से एक दिन पहले घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी। एनडीए विधायक दल की बैठक के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और उन्हें इसका आश्वासन भी मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों

Headlines मैदान में हैं 722 उम्मीदवार। 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे.

Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC

Patna | Spot TV: बिहार में नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक.

घोसी तहसील परिसर में बंद कैंटीन का शुभारंभ, दिव्यांग

घोसी। मऊ जनपद के घोसी तहसील परिसर में आज एक महत्वपूर्ण पहल.