SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 24, 2026 4:30 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

BJP का मिशन बंगाल: PM मोदी का मार्च के पहले सप्ताह में तीन दिन का दौरा, टेंशन में ममता।

Share This News
नई दिल्ली: Loksabha elections 2024 की तारीखों के ऐलान में अब ज्यादा वक्त बचा नहीं है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी मार्च के पहले सप्ताह में पश्चिम बंगाल के तीन दिन के दौरे पर होंगे। वे 1-2 मार्च के बाद 6 मार्च को दोबारा बंगाल में जाएंगे। एक मार्च को आरामबाग़ में पीएम मोदी की जनसभा होगी, दो मार्च को कृष्णानगर में पीएम की जनसभा और 6 मार्च को बारासात में पीएम दौरा करेंगे।
संदेशखाली की पीड़िताएं कर सकती है पीएम से मुलाकात!
BJP की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कल कहा था कि पीएम नरेन्द्र मोदी छह मार्च को राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में महिलाओं की एक रैली को संबोधित  करेंगे। मजूमदार ने कहा कि अगर संदेशखाली की प्रताड़ित महिलाएं प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा जताती हैं तो पार्टी मुलाकात की व्यवस्था करेगी। बता दें कि संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में बवाल मचा हुआ है।
चुनावी तारीखों का जल्द होगा ऐलान।
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले प्रधानमंत्री का प. बंगाल का दौरा हो रहा है। आपको बता दें कि इससे बीजेपी का मिशन बंगाल जोर पकड़ेगा। बीजेपी का यहां 42 में से 30 सीटें जीतने का प्लान कर चुकी है। इससे साफ है कि पश्चिम बंगाल बीजेपी के लिए कितना जरूरी हो गया है। संदेशखाली मामले पर बीजेपी लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है और पश्चिम बंगाल सरकार को कठघरे में खड़ी कर रही है। वहीं खबर है की पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे की खबर के बाद टीएमसी समेत सीएम ममता बनर्जी की टेंशन बढ़ गई है।
पीएम का महिला सुरक्षा पर स्पष्ट संदेश।
पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से महिला सुरक्षा पर बड़ा संदेश देना चाहते है। दरअसल, संदेशखाली की घटना के बाद बीजेपी लगातार महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रही है। बीजेपी सवाल कर रही है कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। टीएमसी नेताओं के जरिए यौन शोषण की घटनाओं को लेकर वह लगातार टीएमसी से सवाल कर रहे हैं। वहीं खबर है कि बीजेपी नेताओं और दूसरी संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल भी संदेशखाली का दौरा कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल के दिनों में इस घटना के बाद टीएमसी भी अब हरकत में आ गई है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.