SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 29, 2026 11:21 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.

BJP Candidate list 2024: जानिए किसका टिकट कटा और किसे मिला मौका।

Share This News

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की सूची का पिछले कई दिनों से इंतजार किया जा रहा था। बीजेपी ने पहली सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कई मौजूदा सांसदों और मंत्रियों के टिकट कटे हैं। इसके साथ ही पार्टी ने कई नए चेहरों पर भी दांव खेला है। बता दें कि पीएम मोदी ने इन चुनावों में पार्टी की 370 से ज्यादा सीटों पर जीतने का लक्ष्य तय किया है। यह सूची इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर ही बनाई गई है।

बीजेपी की तरफ से जारी की गई इस पहली सूची में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित राज्यों के 195 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गांधी नगर से अमित शाह और लखनऊ से राजनाथ सिंह चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही इस सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों का भी नाम शामिल है। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं पहली सूची में 28 महिला उम्मीदवारों के नाम हैं। इसके साथ ही 50 से कम उम्र के 47 उम्मीदवारों का नाम ऐलान किया गया है।

बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के 51, मध्य प्रदेश के 24, गुजरात के 15, राजस्थान के 15, कर्नाटक के 12, तेलंगाना के 09, असम के 11, झारखंड के 11, छत्तीसगढ़ के 11, दिल्ली के 5, जमू-कश्मीर के 2, उत्तराखंड के 3, अरुणाचल प्रदेश के 2, गोवा के 1, त्रिपुरा के 1, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 1 और दमन और द्वीव के 1 उम्मीदवार का ऐलान किया है।
नई दिल्ली से ये होंगे उम्मीदवार।

बीजेपी ने दिल्ली की सात सीटों में से पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक सीट से प्रवीन खंडेलवाल, उत्तर पूर्वी से मनोज तिवारी और दक्षिणी दिल्ली रामवीर सिंह बिधूड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही कमलजीत शेहरावत पश्चिमी दिल्ली से टिकट दिया गया है।

गुना से सिंधिया तो विदिशा से शिवराज को मौका।

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही दमोह से राहुल लोधी, खाजुराव से वीडी शर्मा, रीवा से जनार्दन मिश्र, सीधी से राजेश मिश्रा, शहडोल से हिमाद्री सिंह, जबलपुर से आशीष दुबे, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कट गया है। यहां से बीजेपी ने मेयर आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

अलवर से भूपेंद्र यादव को मिला टिकट।

राजस्थान में पार्टी ने जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत और अलवर से भूपेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही मौजूदा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को चित्तौड़गढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है।

यूपी की प्रमुख सीटों के उम्मीदवार।

यूपी में मुज्जफरनगर से संजीव बालियान को टिकट दिया गया है। इसके साथ नोएडा से महेश शर्मा, मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा एसपी सिंह बघेल, एटा से राजवीर सिंह, आंवला धर्मेंद्र कश्यप, शाहजहांपुर से अरुण सागर, खीरी अजय मिश्रा तेनी, सीतापुर से राजेश वर्मा, हरदोई से जयप्रकाश रावत, उन्नाव से साक्षी महाराज, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, फरुखाबाद से मुकेश राजपूत, कन्नौज से सुब्रत पाठक, जालौन से भानुप्रताप वर्मा, झांसी से अनुराग शर्मा, बांदा आरके सिंह पटेल और फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही गोरखपुर से रवि किशन, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और चंदौली से महेंद्र नाथ पांडेय को तिक्त दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक

Headlines नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर युवाओं को मिलेगा कौशल.

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.