SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 14, 2026 7:12 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027

Bihar महिला सीनियर क्रिकेट टीम मोहाली के लिए रवाना, आगामी मुकाबलों के लिए तैयारी पूरी।

Share This News

Whatsapp Image 2025 10 05 At 1.31.39 Pm

पटना: प्रगति सिंह के नेतृत्व में बिहार महिला सीनियर क्रिकेट टीम रविवार को मोहाली के लिए रवाना हो गई है। बीसीए के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि सभी टीमें खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रदर्शन करेंगी। टीम अपने आगामी मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार है और खिलाड़ी उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी।

बिहार की टीम ने बनाई रणनीति

टीम को मोहाली में 8 अक्टूबर को बड़ौदा, 9 अक्टूबर को गुजरात, 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, 13 अक्टूबर को केरल, 15 अक्टूबर को विदर्भ, 17 अक्टूबर को मुंबई और 19 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। इन सभी मुकाबलों में बिहार की टीम अपनी रणनीति और खेल कौशल का प्रदर्शन करके मजबूत स्थिति बनाने की कोशिश करेगी।

प्रगति सिंह हैं कैप्टन

टीम का नेतृत्व कैप्टन प्रगति सिंह करेंगी, जबकि अंशु अपूर्व वाइस कैप्टन के रूप में टीम का मार्गदर्शन करेंगी। चयनित खिलाड़ियों में विशालाक्षी, याशिता सिंह, प्रीति कुमारी, भव्या (विकेटकीपर), आर्य सेठ, रचना सिंह, श्रुति गुप्ता (विकेटकीपर), तेजस्वी, प्रीति प्रिया, पूर्णिमा चक्रवर्ती, खुशी गुप्ता और हर्षिता भारद्वाज शामिल हैं।

इसके अलावा, स्टैंडबाई खिलाड़ियों के रूप में शिल्पी कुमारी, कोमल कुमारी, दिव्या भारती, सिमरन और कुमारी निष्ठा को रखा गया है, जो टीम की मजबूती और विकल्पों को सुनिश्चित करेंगे।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम के प्रयासों और समर्पण की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि टीम आगामी मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से बिहार का नाम रोशन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ

Patna: बिहार की राजधानी पटना समेत देश- दुनिया में लोक आस्था के.

पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू?

न्यूज डेस्क: देश की राजनीति में सामान्य वर्ग की भूमिका और उसके.

UP Politics: चंद्रशेखर रावण होंगे UP के CM!, बाबा-बबुआ-बुआ

News Desk, R. K. Mishra: उत्तर प्रदेश के चुनाव की तारीख नजदीक.